बिना कूकर के बेहद आसानी से झटपट पक जाएगी दाल, फॉलो करें ये ट्रिक्स

घर हर घर में लगभग रोजाना बनाई जाती है। चाहे मूंग की दाल हो या तुअर की दाल, सबको एक ही तरीके से बनाया जाता है। लेकिन फिर भी घर की और होटल की दाल के टेस्ट में काफी फर्क होता है। कूकर ने दाल बनाने का काम बेहद आसान कर दिया है। अब लोग [...]

By ·

घर हर घर में लगभग रोजाना बनाई जाती है। चाहे मूंग की दाल हो या तुअर की दाल, सबको एक ही तरीके से बनाया जाता है। लेकिन फिर भी घर की और होटल की दाल के टेस्ट में काफी फर्क होता है। कूकर ने दाल बनाने का काम बेहद आसान कर दिया है। अब लोग गैस या इंडक्शन कूकर पर आसानी से दाल बना लेते हैं। लेकिन क्या आप ये सोचा है कि बिना कूकर के दाल कैसे बनाई जाती है? हम आपको आज एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसके जरिए आप बिना कूकर के भी झटपट दाल बना सकते हैं।

दाल को भिगोएं
सबसे पहले आप जो भी दाल बनाना चाहे उसे धोकर भिगो लें। फिर आप इसे करीब एक घंटे पानी में भीगे रहने दें, इससे ये नर्म हो जाएगी और पकने में आसान रहेगी,

ढंककर पकाएं
यदि आपके पास कूकर नहीं है या फिर आपका कूकर ख़राब हो गया है तो आप किसी और बर्तन में दाल पका सकते हैं। आप उस बर्तन में दाल डालकर उसमें पानी डाल दें और उसे ढंककर पका लें। बीच-बीच आप इसे चलाते रहे।

फ्लैट बेस वाला बर्तन लें
दाल पकाने के लिए आप ऐसा बर्तन लें जिसका बेस नीचे से फ्लेट हो। इससे दाल बराबर पाक सकेगी। आप कड़ाही, पैन, या तपेली भी ले सकते हैं।

आंच रखें मीडियम
एक बात का ध्यान रहे कि दाल हमेशा मीडियम आंच पर पकनी चाहिए। यदि आप बार-बार आंच बदलेंगे तो दाल पकने में दिक्कत आएगी। साथ ही ये चिपक भी सकती है।

Khana AMP · Quick view
View full