बॉडी को करें डिटॉक्स और स्वास्थ्य का रखें ध्यान, आज से करें इन फूड का सेवन
Body Detoxing Food: हम रोजाना कुछ न कुछ तेल से बने खाद्य पदार्थ खाते हैं, इससे हमारा वजन भी बढ़ता है। हमारी लापरवाही की वजह से हमारा वजन इतना अधिक बढ़ जाता है कि इसका असर हमारे स्वास्थ्य में सीधा नजर आता है। सिर्फ तेल ही नहीं ज्यादा मसालेदार और तीखा खाना खाने से भी [...]
Body Detoxing Food: हम रोजाना कुछ न कुछ तेल से बने खाद्य पदार्थ खाते हैं, इससे हमारा वजन भी बढ़ता है। हमारी लापरवाही की वजह से हमारा वजन इतना अधिक बढ़ जाता है कि इसका असर हमारे स्वास्थ्य में सीधा नजर आता है। सिर्फ तेल ही नहीं ज्यादा मसालेदार और तीखा खाना खाने से भी आपका स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। ऐसे में अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सीरियस है, तो आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जी, हां आप कुछ जरूरी डिटॉक्स फूड का सेवन करके अपनी सेहत को तंदरुस्त कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।
नींबू पानी को पीएं
नींबू का रस आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन, नींबू विटामिन-सी का एक बेहतरीन स्रोत है। यह एक खट्टा फल है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। अगर आप बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो आप रोज नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।
अदरक का पानी पिएं
हम सभी जानते हैं कि अदरक वाली चाय को पीने से हमारे गले को बहुत राहत मिलती है। पर क्या आपको पता है अदरक हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। आप अदरक के पानी या चाय का सेवन कर सकते हैं। दरहसल, अदरक में विटामिन-ए, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाता है।
ब्राउन राइस का सेवन करें
ब्राउन राइस सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं, बल्कि ब्राउन राइस त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ब्राउन राइस बहुत- से पोषक तत्त्वों से भरपूर है। ब्राउन राइस में प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने और फिट रखने में मदद करते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी पीने में बहुत अच्छा लगता है। साथ ही ये आपको बहुत- सी बीमारियों से निजात दिलाता है। साथ ही नारियल पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। दरहसल, नारियल पानी में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को एनर्जी देते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।