Diabetes Patients: क्या आप भी हैं डायबिटीज से परेशान, तो रोज रात दूध में जरूर मिलाएं ये मसाले
Diabetes Patients: डायबिटीज की समस्या आज के समय में ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। ऐसे में अगर आप सही तरीके से सही समय पर दवाई लेते हैं, तो यह आपकी समस्या को कम करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखें कुछ मसाले भी आपकी इस समस्या को कम करने [...]
Diabetes Patients: डायबिटीज की समस्या आज के समय में ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। ऐसे में अगर आप सही तरीके से सही समय पर दवाई लेते हैं, तो यह आपकी समस्या को कम करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखें कुछ मसाले भी आपकी इस समस्या को कम करने में मददगार है। जी हां, अगर आप बेहतरीन से बेहतरीन रिजल्ट चाहते हैं तो आप भी इन मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है ये मसाले – Spices Effective For Diabetes Patients
दालचीनी: दालचीनी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। अगर डायबिटीज रोगी रात में दूध में दालचीनी मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह आपकी समस्या को कम करने में सहायता करता है।
हल्दी: हल्दी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकती है, इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ा सकती है और वजन बढ़ने से रोक सकती है। तो अगर आप रोजाना दूध में हल्दी डालकर इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद है।
जायफल: यह मसाला हमारे इंसुलिन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जो टाइप 2 डायबिटीज एजेंट पेरॉक्सिसोम प्रोलिफेरेटिव रिसेप्टर (PARR) द्वारा पैदा होने वाले तनाव को कम करता है। इसलिए अगर आप रोजाना दूध मे जायफल मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।