क्या आपके मन में भी उठ रहें है ये सवाल? डायबिटीज के मरीजों को राजमा का सेवन करना चाहिए या नहीं
Is Rajma Good For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाना सख्त मना होता है। डायबिटीज़ की बीमारी बहुत भयंकर है, क्योंकि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। हम इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते है, लेकिन जड़ से खत्म नहीं। डायबिटीज़ की बीमारी तब होती है, जब पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन कम
Is Rajma Good For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाना सख्त मना होता है। डायबिटीज़ की बीमारी बहुत भयंकर है, क्योंकि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। हम इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते है, लेकिन जड़ से खत्म नहीं। डायबिटीज़ की बीमारी तब होती है, जब पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन कम या बंद कर देता है। इंसुलिन के कम उत्पादन से शुगर लेवल में में तेजी से वृद्धि होती है। इन्सुलिन एक प्रकार का हार्मोन है, जो पाचन ग्रंथि से बनता है। इसका काम भोजन को एनर्जी में बदलना है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
डायबिटीज़ कम होने को को हाइपोग्लाइसीमिया और ज्यादा होने को हाइपरग्लाइसीमिया कहा जाता है।डायबिटीज़ के मरीजों को अपने खान- पान का ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज़ के मरीजों का न तो ब्लड शुगर लेवल कम होना चाहिए और ना ज्यादा। डायबिटीज़ के मरीजों की तनाव से दूर रहना चाहिए, अपनी जीवनशैली पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में डायबिटीज़ के मरीजों के मन में एक सवाल अक्सर उठता है कि राजमा का सेवन करना चाहिए या नहीं? तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे राजमा का सेवन डायबिटीज़ के मरीजों को नुकसान करता है या नहीं।
क्या डायबिटीज के मरीज राजमा का सेवन कर सकते हैं?
• पोषक तत्वों से भरपूर राजमा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। राजमा बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
• राजमा में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। ये शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करता है।
• लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले राजमा में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो इसे शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद बनाती है। डायबिटीज के मरीज ब्राउन राइस के साथ राजमा का सेवन कर सकते हैं।
राजमा का सेवन करने के फायदे
राजमा कैलोरी से भरपूर होता है। अगर आप राजमा का सेवन करेंगे, तो आपका आसानी से वजन बढ़ सकता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, जो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करती है। जो लोग मांसाहारी नहीं है, वो राजमा का सेवन करके प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं। राजमा में सॉल्युबल फाइबर भी मौजूद होते हैं, जो क्लोस्ट्रॉल को कम करके, दिल से संबंधित तमाम बीमारियों को खात्मा करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।