खाने में जरूर करें जीरा का सेवन, जानें जीरा के जानदार फायदे
Jeera Powder Benefits: खाने में अगर जीरा ना हो, तो खाने का स्वाद फीका लगता है। इसलिए जीरे का पाउडर हर घर के किचन में मौजूद होता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। जीरा बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। [...]
Jeera Powder Benefits: खाने में अगर जीरा ना हो, तो खाने का स्वाद फीका लगता है। इसलिए जीरे का पाउडर हर घर के किचन में मौजूद होता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। जीरा बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं के साथ-साथ और भी कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है।
लेकिन, आप जरूर सोच रहें होंगे कि आखिर जीरा हमारे शरीर के किए कैसे फायदेमंद है। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए क्योंकि Khana.behindtalkies आपके हर सवालों का जवाब देगा और हम आपकी सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। पर इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
कब्ज की समस्या से छुटकारा
शायद आपको पता नहीं होगा कि जीरा कब्ज या गैस की समस्या से आपको निजात दिलाता है। जी, हां जीरा कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए एक रामबाण नुस्खे की तरह काम करता है। अगर आप कब्ज या गैस की समस्या को दूर भगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक गिलास पानी में भुना हुआ जीरा पाउडर मिला लें। फिर उसमें सेंधा नमक डालकर उबाल लें। जब यह गुनगुना हो जाए तो इसको पी लें। आपको मिनटों में इसके फायदे नजर आने लगेंगे।
वजन घटाने में मददगार
एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायबिटीज़ रोगियों के लिए जीरा बहुत फायदेमंद होता है। जीरे को आप वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए इसे दही में मिलाकर सेवन करें। इसके लिए जीरे का पाउडर भून लें, इसका सेवन आप दिन में 2 बार कर सकते हैं।
याददाश्त बढ़ाने में मददगार
जीरे के पाउडर में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आप याददाश्त बढ़ा सकते हैं। मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भुना हुआ जीरा खाया जा सकता है। साथ ही दिमाग की सभी बीमारियों को दूर भागने में जीरा मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।