Holika Dahan 2023: होलिका दहन वाले दिन भूलकर भी ना करें ये 3 काम, वरना पूरी जिंदगी हो जाएगी बर्बाद
Holika Dahan 2023: रंग और उल्लास का त्योहार होली अब बस कुछ ही दिन में आने वाला है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार में सभी लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक हो जाते हैं। रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। यह इस बात का प्रतीक होता [...]
Holika Dahan 2023: रंग और उल्लास का त्योहार होली अब बस कुछ ही दिन में आने वाला है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार में सभी लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक हो जाते हैं। रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। यह इस बात का प्रतीक होता है कि हमने अपने अंतर्मन की सारी बुराइयों को जलाकर खाक कर दिया है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, 7 मार्च को होने जा रहे होलिका दहन वाले दिन हमें 3 काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए वरना यह हमारी जिंदगी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। Also Read: Barsane ki lathmar Holi 2023: बेहद खास होती है बरसाने की होली, जानें ब्रज में 10 दिन कैसे चलता है होली का पर्व
इस रंग के कपड़े पहनने से बचें
ज्योतिष के अनुसार, होलिका दहन वाले दिन काले या पीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन वाले दिन ये दोनों रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। Also Read: How to Remove Holi Color: होली के अगले दिन आपको भी जाना है ऑफिस? तो जानिए जल्दी रंग छुटाने के उपाय
कीमती वस्तुएं या पैसे न दें उधार
होलिका दहन वाले दिन किसी को भी पैसे या अन्य कीमती चीजें उधार नहीं देनी चाहिए। ऐसा माना गया है कि इस दिन दूसरों को अपने पैसे या कीमती चीजें देने से घर में आर्थिक तंगी का दौर शुरू हो जाता है, जिसका खामियाजा परिवार को भुगतना पड़ता है।
सड़क पर पड़ी वस्तुओं को न छुएं
होलिका दहन वाले दिन कई बार सड़कों पर अजीब चीजें बेतरतीब हालत में पड़ी दिखाई दे जाती हैं। ये सब चीजें टोने-टोटके वाली हो सकती हैं, जिसका आप पर बुरा प्रभाव हो सकता है। इसलिए ऐसी चीजों को लांघे बिना साइड में से निकल जाएं। Also Read: Holi 2023: इस होली इन 3 चीजों की जरूर करें खरीदारी, मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।