घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें झाड़ू, हो सकता है भारी नुकसान

Vastu Shastra: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। अगर घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो व्यक्ति के जीवन में दरिद्री का वास रहता है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती। इसके प्रमुख कारण 2 हैं। एक तो घर वास्तु के अनुरूप नहीं बनना। साथ ही [...]

By Jyoti Sibal · 8/1/2023

Vastu Shastra: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। अगर घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो व्यक्ति के जीवन में दरिद्री का वास रहता है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती। इसके प्रमुख कारण 2 हैं। एक तो घर वास्तु के अनुरूप नहीं बनना। साथ ही दूसरा घर का सामान वास्तु के अनुसार नहीं रखा हो। यहां हम बात करने जा रहे हैं कि घर में झाड़ू लगाने और रखने के क्या नियम हैं, क्योंकि शास्त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं झाड़ू लगाने और रखने के नियम।

Vastu Shastra

इस दिशा में न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर- पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। अन्यथा धन की हानि हो सकती है। साथ ही वास्तु दोष भी लग सकता है। साथ ही झाड़ू को कभी भी रसोईघर में नहीं रखनी चाहिए।

इस दिशा में रखें झाड़ू

झाड़ू को हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद भी रहता है।

झाड़ू को हमेशा रखें छिपाकर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। मान्यता है कि अगर आप झाड़ू को खुले में रखते हैं, तो धन की हानि हो सकती है। इसलिए झाड़ू को हमेशा दूसरों की नजरों से दूर रखना चाहिए।

झाड़ू को खड़ा रखने से बचें

झाड़ू को खड़ा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्कता का वास रहता है और फिजूल धन खर्च होता है। इसलिए झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटाकर रखना चाहिए।

झाड़ू को पैर नहीं लगाएं

वास्तुशास्त्र के अनुसार, झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और वास्तु दोष भी लगता है। वहीं अगर कभी गलती से पैर पड़ जाए तो उसे छूकर प्रणाम कर लें।

टूटी हुई झाड़ू न करें इस्तेमाल

टूटी हुई झाड़ू का कभी इस्तमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि टूटी हुई झाड़ू का प्रयोग वास्तु में वर्जित बताया गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में नकारात्मकता का वास रहता है।

Khana AMP · Quick view
View full