घर में लॉकर या तिजोरी के पास भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, होगा बड़ा नुकसान

हमारे हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी ज्यादा महत्व है। चाहे घर बनवाना हो या घर से संबंधित कोई भी काम करना हो, वास्तु शास्त्र जरूर देखा जाता है। चाहे किचन हो या बाथरूम, हर जगह वास्तु शास्त्र महत्व रखता है। घर में रखी पैसों की तिजोरी को लेकर तो खासतौर से ध्यान रखा [...]

By Aayushi Sharma · 13/7/2023

हमारे हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी ज्यादा महत्व है। चाहे घर बनवाना हो या घर से संबंधित कोई भी काम करना हो, वास्तु शास्त्र जरूर देखा जाता है। चाहे किचन हो या बाथरूम, हर जगह वास्तु शास्त्र महत्व रखता है। घर में रखी पैसों की तिजोरी को लेकर तो खासतौर से ध्यान रखा जाता है। इसे लेकर भी वास्तु शास्त्र में कई नियम बनाए गए हैं। आमतौर पर हम तिजोरी के पास कोई भी चीज रख देते हैं, जो कई बार अशुभ मानी जाती है। ऐसे में हम आपको आज उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आप भूलकर भी तिजोरी के पास ना रखें।

झाड़ू
तिजोरी में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में यदि तिजोरी के पास झाड़ू रखी जाए तो इससे तिजोरी या लाकर के अंदर मौजूद धन का भी सफाया हो जाता है। इसलिए हमेशा झाड़ू को तिजोरी से दूर ही रखें।

जूठे बर्तन
जिस तरह हम मंदिर में साफ-सफाई रखते हैं उसी प्रकार तिजोरी की जगह पर भी साफ़-सफाई रखनी चाहिए। यदि वहां गंदगी होती है तो माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। भूलकर भी तिजोरी के पास झूठे बर्तन ना रखें।

काला कपड़ा
कभी आप भूलकर भी तिजोरी या लॉकर के पास काला कपड़ा ना रखें। इसे अशुभ माना जाता है और धन का नाश हो जाता है। गहने या धन को हमेशा लाल कपड़े में बांधे काले में नहीं।

Khana AMP · Quick view
View full