क्या आप भी हो जाते हैं बार- बार बीमार? तो इम्युनिटी कमजोर होने के अलावा हो सकते हैं ये भी कारण
Health Care Tips: आजकल हम रोज की भागदौड़ वाली ज़िंदगी में ख़ुद की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। हम खुद पर ध्यान ही नहीं देते हैं। ऐसा करके हम अपने भविष्य को खतरे में डालते हैं। कुछ लॉग तो बार- बार बीमार हो जाते हैं और डॉक्टर को जाकर दिखाते हैं। लेकिन, डॉक्टर को [...]
Health Care Tips: आजकल हम रोज की भागदौड़ वाली ज़िंदगी में ख़ुद की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। हम खुद पर ध्यान ही नहीं देते हैं। ऐसा करके हम अपने भविष्य को खतरे में डालते हैं। कुछ लॉग तो बार- बार बीमार हो जाते हैं और डॉक्टर को जाकर दिखाते हैं। लेकिन, डॉक्टर को दिखाने के बाद भी कोई असर नहीं होता है। हम सोचते हैं हमारी इम्युनिटी बेहतर नहीं है इसलिए हम बार- बार बीमार हो जाते हैं। डॉक्टर की दवा भीं हमारी बीमारी को ठीक कर सकती है। लेकिन, समस्या आपके शरीर में नहीं आपकी बेकार लाइफ स्टाइल में है। जी, हां ऐसा ही है। लेकिन, आप फिक्र मत करिए हम आपको बार- बार बीमार होने का सही कारण बताएंगे।
फिजिकल एक्टिविटी की कमी
आपको बता दें, अनियमित जीवनशैली भी बार-बार बीमार होने का एक बड़ा कारण है। अगर आप अनहेल्दी डाइट के साथ किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो मोटापे के साथ-साथ और भी कई तरह के टॉक्सिन्स यानी गंदगी शरीर में जमा होती रहती है, जो आपको बीमार रखती है। इसलिए आप बार- बार बीमार हो जाते हैं।
हार्मोन के डिसबैलेंस होने की वजह से
शायद आपको पता नहीं होगा हार्मोन के डिसबैलेंस होने की वजह से भी आप बार – बार बीमार हो जाते हैं। शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन के कारण व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है। इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं, जैसे बहुत अधिक तनाव, थायराइड, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज। कई बार बहुत ज्यादा दवाइयां लेने से भी हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं।
शरीर में न्यूट्रिशन की कमी
वैसे तो घर का बना सादा खाना, रोटी, दाल-चावल सभी हेल्दी फूड होते हैं। लेकिन, इसके साथ ही आपको शरीर को और भी कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में सलाद, हरी सब्जियां और मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषण है, जिससे मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। वहीं, इसकी कमी की वजह से आप बार- बार बीमार हो जाते हैं। इसलिए इसके लिए चने, अंडे, पालक जैसी चीजें अच्छी मात्रा में खानी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।