क्या आपकी कुंडली में भी है कमजोर मंगल? तो झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं, तुंरत कर लें ये उपाय

Mangal Dosh: कुंडली में किसी भी ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को पहले से ही उसके संकेत मिलने लग जाते हैं, लेकिन जरूरत होती है उसे समय रहते समझने की। ऐसे ही कुंडली में मंगल ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को कई संकेत मिलते हैं। आइए जानें इन संकेतों और उपायों के बारे [...]

By Jyoti Sibal · 5/1/2023

Mangal Dosh: कुंडली में किसी भी ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को पहले से ही उसके संकेत मिलने लग जाते हैं, लेकिन जरूरत होती है उसे समय रहते समझने की। ऐसे ही कुंडली में मंगल ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को कई संकेत मिलते हैं। आइए जानें इन संकेतों और उपायों के बारे में।

Mangal Dosh

मंगल के खराब होने के लक्ष्ण

इन बीमारियों से घिर जाता है व्यक्ति: ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि अगर व्यक्ति उच्च रक्तचाप, गठिया, फोड़े-फुंसी या गुर्दे में पथरी की समस्या से परेशान है, तो समझ लें कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर है।

कोर्ट-कटहरी के मामलों में फंसना: स्वास्थ्य के अलावा भी व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं घेर लेती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक का मंगल खराब होता है, तो उस व्यक्ति की अन्य लोगों से पटती नहीं है। वहीं, व्यक्ति कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी फंस जाता है। इसके अलावा व्यक्ति को बड़े भाई से विवाद रहता है। संतान उत्पत्ति में भी व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ये कार्य मंगल को करते हैं खराब

शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति का अनुचित व्यवहार और कार्य उसके मंगल को कमजोर करते हैं। कहते हैं कि व्यक्ति के ज्यादा क्रोध करने, मांस-मदिरा का सेवन करने, हनुमान जी का अपमान करने से व्यक्ति का मंगल खराब हो जाता है। वहीं, मित्र और भाइयों के साथ धोखा या छल करने वाले लोगों को भी मंगल के अशुभ प्रभावों से गुजरना पड़ता है।

मंगल को शुभ करने के लिए क्या करें

अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में हैं, तो उसे मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इसके साथ-साथ भाइयों और मित्रों से भी क्रोध करने से बचें। गाय को चारा खिलाएं, मीठी तंदूरी रोटी का दान करना लाभदायी रहता है और बहते हुए पानी में रेवड़ी और बताशे डालें। क्रोध करने से बचें। लाल रंग के वस्त्र धारण करें। लाल रंग के कपड़े में सौंफ बांधकर बेडरूम में रख लें। इसके अलावा गेंहू, तांबा, लाल कपड़ा, माचिस और गुड़ का दान करना विशेष फलदायी होता है। इससे मंगल शुभ फल प्रदान करता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full