क्या आपके मन में भी उठता है ये सवाल, सर्दियों में खाने खाने के बाद आखिर क्यों लगती है ठंड?
Cold Chills After Eating: सर्दियां जोरों से अपना कहर बरसा रही है। कुछ लोग तो इस सर्दी में घर से निकलना ही नहीं चाहते है। कुछ लोग अपनी सेहत का इतना ख्याल रखते है कि सर्दी में जैकेट, स्वेटर, पहनकर आग सेकते रहते है। ऐसे में हम जब खाना खाते है, तो हमें अचानक ठंड [...]
Cold Chills After Eating: सर्दियां जोरों से अपना कहर बरसा रही है। कुछ लोग तो इस सर्दी में घर से निकलना ही नहीं चाहते है। कुछ लोग अपनी सेहत का इतना ख्याल रखते है कि सर्दी में जैकेट, स्वेटर, पहनकर आग सेकते रहते है। ऐसे में हम जब खाना खाते है, तो हमें अचानक ठंड लगने लगती है। बहुत- से लोग तो कांपने लगते है। ऐसे में बहुत लोग तो लंबे समय तक खाना ही नहीं खाते है, ये सोचकर कि इस ठंड के कहर को कैसे बर्दाश्त किया जाएगा। लेकिन, ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं होता है। बहुत- से लोगों के मन में सवाल भी उठता है कि आखिर सर्दी के मौसम में खाना खाने के बाद ठंड क्यों लगती है। दरहसल, आज के इस आर्टिकल में हम आपके इस सवाल का जवाब देंगे।
इंटरमिटेंट फास्टिंग
विज्ञान के मुताबिक, उपवास हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। पर ज्यादा उपवास करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, तो इससे भी शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है, जिससे शरीर में तनाव बढ़ने लगता है। शरीर में तनाव बढ़ने से तापमान कम हो जाता है, जिससे ठंड लगने लगती है।
लो कैलोरी
शरीर में मौजूद कैलोरी हमारे शरीर में एनर्जी के उत्पादन और शरीर के तापमान को कंट्रोल करती है। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक लगातार कम कैलोरी वाला खाना खा रहा है, तो इससे उसके शरीर का तापमान कम हो सकता है। इसका मतलब अगर आप लंबे वक्त तक कैलोरी का सेवन नहीं करेंगे, तो आपके शरीर का तापमान कम हो सकता है, जिससे ठंड का एहसास होता है।
डायबिटीज और थायरॉइड
डायबिटीज और थायरॉइड के मरीजों को अक्सर सर्दियों में खाना खाने के बाद ठंड लगती है। दरअसल जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो इसका किडनी और ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ता है। इस वजह से भी कई बार पैरों के निचले हिस्से या कमर में ज्यादा ठंड का अहसास होता है। वहीं, अगर आप थायराइड के मरीज हैं तो भी आपको खाने के बाद ठंड लग सकती है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि खाना पचाने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इस कारण से शरीर का तापमान कम हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।