सुबह उठते कर लो ये 5 काम, तेज होगा दिमाग और बेहतर होगी याददाश्त
Brain Health Tips: शरीर का सबसे शक्तिशाली अंग दिमाग है। मगर दिक्कत यह है कि अधिकतर लोग इस अंग पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो दिमाग को हेल्दी बनाती हैं। इन आदतों को अपनाने वाले लोगों की दिमागी ताकत और याददाश्त (Healthy Habits for Brain) का मुकाबला करना
Brain Health Tips: शरीर का सबसे शक्तिशाली अंग दिमाग है। मगर दिक्कत यह है कि अधिकतर लोग इस अंग पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो दिमाग को हेल्दी बनाती हैं। इन आदतों को अपनाने वाले लोगों की दिमागी ताकत और याददाश्त (Healthy Habits for Brain) का मुकाबला करना आसान नहीं होता है। अगर आप भी तेज याददाश्त और स्वस्थ दिमाग चाहते हैं, तो इन हेल्दी हैबिट को डेली रुटीन (Daily Habits) में आज ही शामिल कर लीजिए।
ओमेगा-3 देने वाले फूड खाना
ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग के लिए खाद का काम करते हैं। यह पोषक तत्व दिमाग का विकास तेज करते हैं और क्षमता बढ़ने लगती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के मुताबिक, ओमेगा-3 देने वाले फूड्स का सेवन करने से ब्रेन डिसऑर्डर से बचाव होता है। ओमेगा-3 से भरपूर फूड सैल्मन मछली, कोड लिवर ऑयल, अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट, सोयाबीन और सप्लीमेंट्स होते हैं।
सुबह उठकर म्यूजिक सुनना
जो लोग सुबह उठकर रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनते हैं, उनमें पूरे दिन तनाव का स्तर कम देखा जाता है। म्यूजिक में एंटी-स्ट्रेस गुण होते हैं, जो ब्रेन हेल्थ (Music reduces stress) को सही रखते हैं। ऐसे लोग दूसरे लोगों के मुकाबले जल्दी और बेहतर सीख पाते हैं और चीजों को लंबा समय तक याद रख पाते हैं।
रिफाइंड शुगर से दूर रहना
रिफाइंड शुगर से दिमाग को गहरा नुकसान होता है। यह बुरी आदत याददाश्त को बेकार बना देती है और भूलने की बीमारी पैदा कर सकती है। इसलिए रिफाइंड शुगर के सेवन से दूर रहें और गुड़ और शहद जैसे मीठे के हेल्दी ऑप्शन चुनें।
धूप लेने की आदत
जो लोग रोजाना धूप लेते हैं, उनके दिमाग में डोपामाइन हॉर्मोन का लेवल सही रहता है। यह हॉर्मोन दिमाग को शांत रखता है और मूड अच्छा करता है। इसलिए आप रोजाना 5 से 10 मिनट सुबह या शाम की धूप लेने की आदत जरूर डालें।
7-9 घंटे नींद लेने की आदत
पर्याप्त नींद ना लेने से दिमाग थक जाता है और उसके काम करने की क्षमता धीमी हो जाती है। रोजाना 7-9 घंटे नींद लेने वाले दूसरों के मुकाबले ज्यादा अलर्ट और एक्टिव रहते हैं। वहीं, गहरी नींद पाने के लिए सोने से 3-4 घंटे पहले कैफीन का सेवन बंद कर देना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।