दुबलेपन से अब मत हो परेशान, इन उपायों को करके जल्द बढ़ा सकते हैं अपना वजन

Weight Gain Tips: आजकल हम अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते हैं, कि खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो अपने दुबलेपन से इतना परेशान होते हैं कि वो तनाव में चले जाते हैं। कुछ लोग तो सेहत पर ध्यान न देने की वजह से दुबले हो जाते [...]

By Jyoti Pandey · 23/1/2023

Weight Gain Tips: आजकल हम अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते हैं, कि खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो अपने दुबलेपन से इतना परेशान होते हैं कि वो तनाव में चले जाते हैं। कुछ लोग तो सेहत पर ध्यान न देने की वजह से दुबले हो जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग जितना भी खा लें दुबले ही रहते हैं। ऐसे में उन्हें समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो वो लोग अपने दुबले पन की वजह से घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहते हैं। इन लोगों का आत्मविश्वास ही कहीं खो जाता है। दरहसल, इन लोगों के दुबलेपन की वजह इनकी लाइफस्टाइल होती है। अब आप सोच रहें होंगे कि लाइफस्टाइल कैसे, तो आज हम आपको बनाएंगे अपनी लाइफस्टाइल में कौन- से बदलाव करके आप अपने दुबलेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

Weight Gain Tips

दुबलेपन से ऐसे पाएं छुटकारा 

• सबसे पहले आप अपने दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम और योग से करें। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ती है।

• नाश्ते में अधिक से अधिक दूध, मक्खन और घी का प्रयोग करें। इससे सिर्फ आपका वजन ही नहीं, बल्कि आपका शरीर भी स्वस्थ्य रहेगा। 

 • प्रोटीन ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है।  इसके लिए आपको दाल, मछली, चिकन, मटन और अंडे खाना चाहिए। 

• किशमिश को रात में भिगोकर रख दें और सुबह इसे खा लें।  2- 3 महीने में आपको फर्क नजर आने लगेगा।  साथ ही किशमिश फैट को हेल्दी कैलोरी में बदलने का काम करती है।

• अपने दुबलेपन को दूर करने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं।  दरहसल, इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

• रोजाना तीन से चार केले खाने से आपका वजन जल्द ही बढ़ जाएगा और इससे आपके शरीर पर जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

• खाने में भी आलू की मात्रा बढ़ा दें। आलू कार्बोहाइड्रेट का खजाना है। इसे खाने से वजन जल्द ही बढ़ाया जा सकता है।

• कुछ दिनों तक खाने को सरसों और रिफाइंड तेल में न पकाकर नारियल के तेल में पकाएं। पतलेपन की समस्या को दूर करने में भी नारियल का तेल फायदेमंद होता है।

• अच्छे- से 7-8 घंटे की नींद लें। इससे आपके वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

• छुहारे या खजूर को दूध में उबाल लें। रात को सोने से पहले अच्छी तरह चबा चबाकर दूध के साथ खाएं। अगर आप इसे 2-3 महीनों तक लगातार खाएंगे तो आपको जरूर फायदा मिलेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full