क्या आपके मन में भी प्रेगनेंसी के दौरान उठता है ये सवाल? शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित या नहीं
Physical Relation During Pregnancy: हर एक महिला के लिए मां बनने का एहसास बहुत खास होता है। ऐसे में कोई भी महिला अपनी प्रेगनेंसी के दौरान छोटी सी छोटी बातों का ध्यान रखती है, जिससे बच्चे को कोई भी समस्या ना हो। इन 9 महीनों के दौरान महिलाओं को बहुत- सी कठिनाई का सामना करना [...]
Physical Relation During Pregnancy: हर एक महिला के लिए मां बनने का एहसास बहुत खास होता है। ऐसे में कोई भी महिला अपनी प्रेगनेंसी के दौरान छोटी सी छोटी बातों का ध्यान रखती है, जिससे बच्चे को कोई भी समस्या ना हो। इन 9 महीनों के दौरान महिलाओं को बहुत- सी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के मन में बहुत- से सवाल उठते है- जैसे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। पर एक सवाल ऐसा होता है, जो सभी महिलाओं के मन में जरुर आता है, वो सवाल है कि शारीरिक संबंध महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कब बनाना चाहिए? शारीरिक संबंध बनाने से बच्चे को क्या कोई नुकसान होगा? पर आप फिक्र मत करिए हम आपकी इस समस्या का समाधान इस आर्टिकल के जरिए करेंगे।
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को इस समय शारीरिक संबंध बनाने चाहिए
डॉक्टरों के अनुसार, गर्भाशय की मजबूत मांसपेशियां और एमनियोटिक थैली बच्चे को गर्भ में पूरी तरह सुरक्षित रखती हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से शिशु को कोई नुकसान नहीं हो सकता है। ये सच है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद बच्चे की कुछ हरकत आपको जरूर महसूस होती है, परंतु आपको इस बात के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को इस समय शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
अगर आपकी प्रारंभिक गर्भावस्था है, तो आपको शारीरिक संबंध से बचना चाहिए। दरहसल, ऐसा इसलिए क्योंकि आपको शुरुआत में ब्लीडिंग हो सकती है। अगर आपकी गर्भावस्था में किसी भी तरह का रिस्क फैक्टर है, तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में अगर कोई स्पॉटिंग या ब्लीडिंग हो रही है तो ऐसे में डॉक्टर आपको कम से कम 14 हफ्ते तक सेक्स नहीं करने की सलाह देते हैं। या फिर आपको गर्भावस्था के दौरान बार- बार पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है, तो आप शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।