सर्दी के मौसम में कानों को जरूर ढककर रखें, वरना बिमारी को दे सकते हैं बुलावा

Health Care Tips In Winter: सर्दियों का मौसम बहुत सुहावना होता है। लेकिन, उतना ही खतरनाक भी होता है, क्योंकि इस मौसम में सेहत बिगड़ने का ज्यादा रिस्क होता है। अगर हम सर्दी के मौसम में अपनी सेहत का ख़ास ध्यान ना रखें, तो हम बीमार पड़ सकते हैं। हम सर्दियों में खुद को गर्म [...]

By Jyoti Pandey · 15/1/2023

Health Care Tips In Winter: सर्दियों का मौसम बहुत सुहावना होता है। लेकिन, उतना ही खतरनाक भी होता है, क्योंकि इस मौसम में सेहत बिगड़ने का ज्यादा रिस्क होता है। अगर हम सर्दी के मौसम में अपनी सेहत का ख़ास ध्यान ना रखें, तो हम बीमार पड़ सकते हैं। हम सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए स्वेटर, जैकेट, मोजे, दस्ताने पहनते है। लेकिन, हम फिर भी एक गलती कर देते हैं और खुद को बीमार कर लेते है। दरहसल, हम अपने कानों को ढकना भूल जाते है, इससे हमारे सर में दर्द जैसी शिकायत रहती है।

Health Care Tips In Winter

साथ ही कान न ढकने से हमें और भी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर हम अपने कानों को ऊनी कैप से ढक कर रखें, तो हम अपने शरीर को ज्यादा देर तक गर्म कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपके मन में ये सवाल है कि कानों को ना ढककर कौन- सी बीमारियों को हम बुलावा देते है, तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सर्दियों में कानों को ना ढकने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

विंटर रेडिएशन

सर्दियों में अगर आप कानों को नहीं ढकेंगे, तो विंटर रेडिएशन की वजह से आप बीमार हो जाएंगे। इसलिए कानों को ढक कर रखने से विंटर रेडिएशन से बचाव होता है। आप ठंडे इलाके में रहते हैं या बाइक चलाते हैं या फ़िर आप तेज हवा में बाहर निकलना आपकी मजबूरी है। ऐसी हर हालत में ऊनी टोपी जरूर पहनें। यह टोपी आपके शरीर की गर्मी को बरकरार रखते हुए आपको सर्दियों के समस्याओं से बचाती है।

हाइपोथर्मिया

हाइपोथर्मिया में शरीर जल्दी गर्म होता है और उतनी ही तेजी से ठंडा भी होता है। इसलिए अगर आप गर्म टोपी नहीं पहनेंगे तो आपको समस्या हो जाएगी। पर गर्म टोपी पहनने से इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है। कैप की वजह से सिर की गर्मी बरकरार रहने के साथ ही कानों की तरफ से भी तापमान मेंटेन रहता है, जिससे शरीर धीरे- धीरे गर्म होता है और फिर गर्मी बरकरार रखता है।

फ्रॉस्टबाइट

जब आप बहुत कम तापमान में लंबे समय तक रहते हैं, तो त्वचा की पहली लेयर की सेल्स जमने लगती हैं। इससे अक्सर हाथ, उंगली, नाक या कान पर घाव हो जाते हैं। इसे फ्रॉस्टबाइट कहते हैं। इससे बचने के लिए सबसे पहले कानों पर कैप लगाएं और साथ ही त्वचा को पूरी तरह से मॉइश्चराइज रखें।

बुखार

ठंड के दिनों में वायरल फीवर भी आसानी से पकड़ लेता है। इससे हमारी दिनचर्या पर असर पड़ता है। लेकिन, ऊनी टोपी आपको इस बुखार से बचाती है, क्योंकि शरीर के साथ-साथ सिर भी गर्म रहता है और कान भी भरे रहते हैं, जिससे ठंड का असर कम हो जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full