क्या प्रेग्नेंसी में खाना चाहिए अंडा? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Egg benefits in pregnancy: प्रेग्नेंसी में अंडा का सेवन मां और बच्चे की पोषण संबंधी जरुरतों को पूरा करने के लिए उपयोगी है। अंडा एक सुपरफूड है जिसे नॉनवेज फूड में गिना जाता है। अंडे का सेवन करना सभी लोग पसंद करते हैं। वह लोग भी अंडा खाते हैं जिन्हें नॉनवेज खाना पसंद नहीं है। [...]
Egg benefits in pregnancy: प्रेग्नेंसी में अंडा का सेवन मां और बच्चे की पोषण संबंधी जरुरतों को पूरा करने के लिए उपयोगी है। अंडा एक सुपरफूड है जिसे नॉनवेज फूड में गिना जाता है। अंडे का सेवन करना सभी लोग पसंद करते हैं। वह लोग भी अंडा खाते हैं जिन्हें नॉनवेज खाना पसंद नहीं है। पोषक तत्वों से भरपूर अंडे की तासीर गर्म होती है, जो बॉडी को गर्म रखता है। अंडे सबसे ज्यादा सेहतमंद फूड्स में से एक माना जाता है।
अंडे का सेवन अगर उबाल कर किया जाए तो सेहत को बेहद फायदा होता है। उबले अंडे (Benefits of Boiled Egg) में विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, विटामिन बी2, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक होता है, जो बॉडी को हेल्दी रखता है, लेकिन क्या एक प्रेग्नेंट औरत को अंडे का सेवन करना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है।
प्रेग्नेंसी में अंडे का सेवन करना चाहिए या नहीं?
प्रेग्नेंसी में महिलाओं की पोषण संबंधी जरूरतें काफी बढ़ने लगती है। इस दौरान महिलाओं को जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड, कैल्शियम, विटामिन डी, फोलेट, आयरन, जिंक, विटामिन और खनिज की आवश्यकता अधिक होती है। गर्भावस्था के दौरान अंडा का सेवन मां और बच्चे की अतिरिक्त पोषण संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए बेहतरीन फूड है। एक्सपर्ट ने बताया कि प्रेग्नेंसी में आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। प्रेग्नेंसी में ताजा उबला हुआ अंडा खाना आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है।
प्रेग्नेंसी में अंडे का सेवन कब से कर सकते हैं?
एक्सपर्ट की मानें, तो प्रेग्नेंसी में अंडे का सेवन आप प्रेग्नेंसी के पहले दिन से ही कर सकते हैं। अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, तो दो अंडे का रोजाना सेवन करें। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अंडा ऐग और स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर करता है। अंडे की जर्दी आप स्किप कर सकते हैं, क्योंकि उससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर अंडा मां और बच्चे की सेहत को फायदा पहुंचाता है।
प्रेग्नेंसी में अंडे का सेवन करने के फायदे:
प्रेग्नेंसी में अंडे का सेवन करने से मसल्स स्ट्रॉन्ग और बॉडी में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। इस दौरान महिला को होने वाले लैग्स पेन, मसल्स क्रैंप और बॉडी में होने वाली वीकनेस दूर होती है। प्रेग्नेंसी में अंडे का सेवन करने से बच्चे का शारीरिक विकास होता है। अगर बच्चे का वजन कम है, तो उसका वजन समान्य रहेगा। प्रेग्नेंसी में अंडा का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।