मानसून में जरुर करें 4 नेचुरल हर्ब्स का सेवन, बीमारी हो जाएगी मिनटों में छूमंतर

Essential Natural Herbs for Monsoon: मानसून के दस्तक देते ही लोगों को अक्सर गर्मी से फौरन राहत मिल जाता है. हालांकि बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के चलते बीमारियों में भी इजाफा देखने को मिलता है. ऐसे में लोग आसानी से बैक्टीरियल इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट

By Sakshi Pandey · 5/7/2023

Essential Natural Herbs for Monsoon: मानसून के दस्तक देते ही लोगों को अक्सर गर्मी से फौरन राहत मिल जाता है. हालांकि बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के चलते बीमारियों में भी इजाफा देखने को मिलता है. ऐसे में लोग आसानी से बैक्टीरियल इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ जाते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ नेचुरल हर्ब्स (Essential Natural Herbs for Monsoon) की मदद से ना सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं बल्कि बारिश से होने वाली बीमारियों को भी खुद से दूर रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ नेचुरल हर्ब्स के नाम, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप मानसून का पूरा मजा उठा सकते हैं.

तुलसी

औषधीय तत्वों से युक्त तुलसी को भारतीय आयुर्वेद का बेहतरीन नुस्खा माना जाता है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बीमारियों को दूर रखने में सहायक होते हैं. वहीं तुलसी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. ऐसे में मानसून के दौरान आप चाय में तुलसी के पत्ते एड करके बीमारी मुक्त रह सकते हैं.

हल्दी

भारतीय आयुर्वेद के अनुसार हल्दी में भी औषधीय तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं. वहीं हल्दी को एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्वों का बेस्ट सोर्स माना जाता है. ऐसे में खासकर अस्थमा, एलर्जी, गठिया और डायबिटीज के मरीजों के लिए हल्दी का सेवन काफी कारगर नुस्खा साबित होता है.

त्रिफला

आयुर्वेद में तीन औषधीय तत्वों को मिलाकर त्रिफला तैयार किया जाता है. ऐसे में आमलकी यानी आंवला, बिभीतकी यानी बेहड़ा और हरीतकी यानी हरड़ा को मिक्स करके त्रिफला बनता है. वहीं त्रिफला चूर्ण भी बाजार में आसानी से मिल जाता है. ऐसे में बारिश के दौरान त्रिफला का सेवन करके आप सिरदर्द, अपच और कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं.

अदरक

बारिश के मौसम में बीमारियों से राहत पाने के लिए अदरक का सेवन भी बेस्ट हो सकता है. अदरक के अंदर एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुण अच्छी मात्रा में मौजूद रहते हैं. ऐसे में हर रोज अदरक का सेवन करके आप सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसी सीजनल बीमारियों को मिनटों में छूमंतर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें –बारिश के मौसम में भूलकर भी ना करें इन सब्जी और फलों का सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान

Khana AMP · Quick view
View full