Heart Attack Aane Ke Pahle Lakshan: क्या आपके शरीर के इन हिस्सों में है दर्द, तो न करें इसे नजरअंदाज

Heart Attack Aane Ke Pahle Lakshan: हार्ट अटैक का खतरा इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है। बिना किसी परेशानी के लोगों को हार्ट अटैक पड़ रहे हैं। दरअसल, जब दिल तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और खून नहीं पहुंच पाता है तो हार्ट अटैक का खतरा रहता है। दिल तक खून ना पहुंचने की [...]

By Team Khana Talkies · 5/3/2023

Heart Attack Aane Ke Pahle Lakshan: हार्ट अटैक का खतरा इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है। बिना किसी परेशानी के लोगों को हार्ट अटैक पड़ रहे हैं। दरअसल, जब दिल तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और खून नहीं पहुंच पाता है तो हार्ट अटैक का खतरा रहता है। दिल तक खून ना पहुंचने की कई सारी वजह हो सकती है, जिसमे धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल भी शामिल है। तो आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले उसे क्या लक्षण होते हैं।

Heart Attack Aane Ke Pahle Lakshan: क्या आपके शरीर के इन हिस्सों में है दर्द, तो न करें इसे नजरअंदाज

अपच की समस्या होना

हार्ट अटैक का मुख्य लक्षण बेचैनी और घबराहाट होती है, जिसे लोग गैस बनना या फिर अपच कहते हैं। इस कारण छाती या पेट में होने वाली जलन और कई परेशानी होती है, जो दिल परेशानी से जुड़ी होती है। तो अगर आपकी छाती में जलन हो रही है या फिर आपको घबराहट हो रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं।

सीने में जकड़न

सीने में जकड़न या फिर आपको भारीपन महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्ट से संपर्क करें। क्योंकि यह लक्षण हार्ट अटैक के शुरूआती स्थिति में हो सकते हैं और अगर आपको ज्यादा दर्द हो रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें।

जबड़े में दर्द

हार्ट अटैक का खतरा ज्यादातर ब्लड प्रेशर के मरीजो में बना रहता है। ऐसे में जबड़े में बिना वजह दर्द या गर्दन में दर्द हो तो इसे नजरअंदाज ना करें और फौरन डॉक्टर के पास जाएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full