बढ़ाना चाहते हैं स्टैमिना तो अपनी डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स
कई बार हमारा शरीर जंक फ़ूड खा-खाकर अंदर से बिगड़ने लगता है। ऐसे में शरीर को कुछ आवश्यक हेल्दी चीजों की जरुरत होती है। इसके बिना शरीर में हमेशा सुस्ती बनी रहती है। साथ ही दिनभर नींद भी आती रहती है और काम करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास सुपरफूड्स [...]
कई बार हमारा शरीर जंक फ़ूड खा-खाकर अंदर से बिगड़ने लगता है। ऐसे में शरीर को कुछ आवश्यक हेल्दी चीजों की जरुरत होती है। इसके बिना शरीर में हमेशा सुस्ती बनी रहती है। साथ ही दिनभर नींद भी आती रहती है और काम करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास सुपरफूड्स बता रहे हैं, जिनकों खाने से आपके शरीर को एनर्जी तो मिलेगी ही और साथ ही आप स्वस्थ रहेंगे। इतना ही नहीं इससे आपकी इम्युनिटी भी अच्छी बनी रहेगी और आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा।
केला
केला सबसे अच्छा सुपरफ़ूड माना जाता है। ये आपको तुरंत एनर्जी देता है। केले में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन 6 अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। केला खाने से मांसपेशियों का अच्छे से निर्माण होता है।
दही
दही शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है और साथ ही शरीर में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। दही से शरीर का एनर्जी लेवल अच्छा बना रहता है। आप चाहे तो दही में शक्कर, नमक डालकर या इसका रायता बनाकर खा सकते हैं। इससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स के बारे में कम ही लोग जानते हैं। लेकिन ये शरीर को काफी फायदा पहुंचती है। इसे अगर एनर्जी बूस्टर भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। चिया सीड्स खाने से आपको प्रोटीन, फैट और फाइबर जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं।
ओट्स
ओट्स सबसे अच्छा सुपरफूड माना जाता है। इसे काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। ओट्स खाने से वजन भी कम होता है, क्योकि ये हेल्दी डाइट होती है।