बारिश के मौसम में भूलकर भी ना करें इन सब्जी और फलों का सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान
Health Tips for Monsoon: आमतौर पर ताजे फलों और सब्जियों का सेवन सेहत (Health Tips for Monsoon) के लिए काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग डेली डाइट में फ्रूट्स और हरी सब्जियों एड करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बरसात के समय में कुछ फल और सब्जी खाना सेहत के [..
Health Tips for Monsoon: आमतौर पर ताजे फलों और सब्जियों का सेवन सेहत (Health Tips for Monsoon) के लिए काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग डेली डाइट में फ्रूट्स और हरी सब्जियों एड करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बरसात के समय में कुछ फल और सब्जी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. इन्हें खाने से आप बैक्टीरियल इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन का भी शिकार हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं बारिश के मौसम में किन फल और सब्जियों को अवॉयड करना बेहतर रहता है.
हरी सब्जी
पालक को पोषक तत्वों का बेस्ट सोर्स माना जाता है. इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है. मगर मानसून के दौरान पालक, बथुआ और चौराई में बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं. जिसे खाने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. इसलिए बरसात में पालक खाने से बचना चाहिए.
मशरूम
वैसे तो मशरूम खाना हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा होता है. मगर मशरूम मिट्टी के काफी नजदीक उगता है. जिससे बारिश के दिनों में मशरूम में बैक्टीरिया उत्पन्न होता है. ऐसे में मशरूम खाने से आपको इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है.
फ्रूट जूस
हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले कई लोग ब्रेकफास्ट में फलों का जूस पीना पसंद करते हैं. मगर मार्किट में फलों को काफी पहले से काट कर रखा जाता है. जिससे इसमें बैक्टीरिया पनपने लगता है. इसलिए मानसून के दौरान बाजार वाले जूस पीने से बचें. वहीं आप घर पर ताजे फल काटकर फ्रूट जूस बना सकते हैं.
पत्तागोभी
बारिश में गर्मा गर्म और स्पाइसी फास्ट फूट कई लोगों का फेवरेट होता है. वहीं ज्यादातर फास्ट फूड में पत्तागोभी का जमकर इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि बारिश में पत्तागोभी खाने से आप बड़ी आसानी से बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं.
तली-भुनी चीजें
फास्ट फूड खाने के शौकीन लोग अक्सर बाहर की तली-भुनी चीजें खाते रहते हैं. मगर गोलगप्पे के पानी से लेकर अन्य स्ट्रीट फूड का सेवन काफी अनहाईजीनिक होता है. जिसे खाने से आपको लूज मोशन, पेट दर्द और इफेक्शन होने का डर रहता है. इसलिए मानसून में बाहर की चीजों को अवॉयड करना ही बेस्ट रहता है.
ये भी पढ़ें – टमाटर की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल, स्वाद और सेहत दोनों रहेंगे लाजवाब