Garuda Purana: मृत व्यक्ति के इन 3 चीजों को गलती से भी न करें इस्तेमाल, आकर्षित होती है जीवात्मा

Garuda Purana: मृत्यु से कोई नहीं जीत सकता और इस बात को हर कोई जानता है कि एक न एक दिन सबको मरना ही है। सनातन हिंदू धर्म में मृत्यु के बारे में विस्तार से समझाया गया है। गरुड़ पुराण एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमें मृत्यु, पाप-पुण्य और स्वर्ग-नरक सबके बारे में विस्तार से बताया [...]

By Jyoti Sibal · 26/1/2023

Garuda Purana: मृत्यु से कोई नहीं जीत सकता और इस बात को हर कोई जानता है कि एक न एक दिन सबको मरना ही है। सनातन हिंदू धर्म में मृत्यु के बारे में विस्तार से समझाया गया है। गरुड़ पुराण एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमें मृत्यु, पाप-पुण्य और स्वर्ग-नरक सबके बारे में विस्तार से बताया गया है। तो आइए जानते हैं मृत व्यक्ति कि किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Garuda Purana

आमतौर पर लोग अपनों की मृत्यु के बाद उनकी चीजों को याद के तौर पर अपने पास रखती है और कुछ लोग उन चीजों को नष्ट कर देती है, लेकिन ऐसी भी कुछ चीजें होती हैं, जिन्हें हमें अपने पास कभी नहीं रखना चाहिए और ना ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इससे जीवात्मा आकर्षित होती है और नकारात्मकता फैलती है।

मृतक की इन वस्तुओं का भूलकर भी न करें इस्तेमाल

जेवर या गहने: ऐसा माना जाता है कि हर व्यक्ति को अपने गहनों से बहुत लगाव होता है और यह बात मृतर व्यक्ति की आत्मा पर भी लागू होती है। इसलिए जिस व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है उसके गहनों का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वो जीवात्मा उस व्यक्ति के साथ जुड़ जाता है।

कपड़े: किसी भी व्यक्ति को अपने कपड़ो से बहुत लगाव होता है। ऐसा माना जाता है कि मरने के बाद भी आत्मा संसार से अपना मोह नहीं छोड़ पाती है। इसलिए उनके कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे आत्मा आकर्षित हो सकती है। आप इन कपड़ों को दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आत्मा को शांति मिलती है।

घड़ी: गुरुड़ पुराण के अनुसार, किसी मृत व्यक्ति की घड़ी का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ी में मृतक की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा बसी होती है। तो उनकी घड़ी को पहनने से बार-बार मतृक के सपने आते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full