Garuda Purana: गरुड़ पुराण की इन बातों का रखें खास ख्याल, जीवन में कभी नहीं होगी निराशा

Garuda Purana: हिंदू धर्म में 18 महापुराणों के बारे में बताया गया है, जिसमें से एक है गरुड़ पुराण। आमतौर पर गरुड़ पुराण को मृत्यु के बाद आत्मा को सद्गति प्रदान करने वाला बताया गया है। इसलिए घर में किसी की मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण को सुनने का विधान है, लेकिन इसमें जीवन से [...]

By Jyoti Sibal · 3/2/2023

Garuda Purana: हिंदू धर्म में 18 महापुराणों के बारे में बताया गया है, जिसमें से एक है गरुड़ पुराण। आमतौर पर गरुड़ पुराण को मृत्यु के बाद आत्मा को सद्गति प्रदान करने वाला बताया गया है। इसलिए घर में किसी की मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण को सुनने का विधान है, लेकिन इसमें जीवन से जुड़े कई बातें भी बताई गई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है।

ज्ञान और अभ्यास

गरुड़ पुराण में ज्ञान और अभ्यास के बारे में बताया गया है। क्योंकि अगर आप किसी चीज का अभ्यास नहीं करेंगे तो वह चीज धीरे-धीरे गायब हो जाएगी।

एकादशी व्रत नियम

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है, लेकिन इसके कुछ नियम भी है, जिसका पालन करना जरूरी है। नियम में एकादशी व्रत में एक पहर का फलाहार करना चाहिए और इस दिन किसी भी तरह का व्यसन नहीं करना चाहिए।

साफ और सुंगधित कपड़े

गरुड़ पुराण के अनुसार, गंदे वस्त्र पहनने वाले व्यक्ति का सौभाग्य छिन जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं रहती है। अगर आप सफल और धनवान बनना चाहते हैं, तो हमेशा साफ और सुंगधित कपड़े पहनने चाहिए।

तुलसी का महत्व

हिंदू धर्म तुलसी पूजन का बहुत महत्व होता है। गरुड़ पुराण में तुलसी के महत्व को लेकर कहा गया है कि नियमित तुलसी के सेवन से रोगों से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ तुलसी के सेवन से शारिरिक और मानसिक विकार दूर होते हैं। आप रोज पूजा करते समय विष्णु भगवान को तुलसी चढ़ाए और प्रसाद के रूप में उसका सेवन करें।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full