Garuda Purana: इन 3 कार्यों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए अधूरा, होता है काफी भारी नुकसान

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु अपने सबसे प्रिय वाहन गरुड़ देव से बात करते हुए जीवन व मरण की बात कहते हैं। इसी के साथ विष्णु भगवान में इसमें दैनिक व्यवहार और सफलता की भी कुछ विशेषता बताई है, जिन्हें अगर व्यक्ति फॉलो करे तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता [...]

By Jyoti Sibal · 30/1/2023

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु अपने सबसे प्रिय वाहन गरुड़ देव से बात करते हुए जीवन व मरण की बात कहते हैं। इसी के साथ विष्णु भगवान में इसमें दैनिक व्यवहार और सफलता की भी कुछ विशेषता बताई है, जिन्हें अगर व्यक्ति फॉलो करे तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन-से कार्य हैं जिन्हें कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।

Garuda Purana

जल्दी लौटा देना चाहिए ऋण

गुरुड़ पुराण में बताया गया है कि कभी किसी व्यक्ति का उधार नहीं रखना चाहिए और अगर किसी कारण से आपको उधार लेना पड़ता है, तो उसे समय से लौटा देना चाहिए। इससे आपसी संबंध मजबूत होते हैं और भविष्य में आने वाली संकट टल जाती है।

शत्रुता को करें समाप्त

जीवन में किसी से भी बैर नहीं रखना चाहिए और किसी से बदले की भावना भी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति शत्रु को खत्न ना करके शत्रुता को खत्म कर देता है उसे सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

इस कार्य को बिल्कुल ना छोड़े अधूरा

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति रिश्तो में आ रही कड़वाहट को दूर कर देता है। वहीं इंसान जीवन में सफल होता है और जो दूसरों के जीवन में कड़वाहट लाता है उसे मृत्यु के बाद भी दुख भोगने पड़ते हैं।

Khana AMP · Quick view
View full