God Favorite Flower: किस भगवान को चढ़ाएं कौन-सा फूल, जानें आज

God Favrtoe Flower: हर भक्त अपने भगवान को अपनी श्रद्धा-भाव से फल-फूल, मिष्ठान आदि अर्पित करता है। हर पूजा-पाठ का अपना-अपना तरीका होता है। भगवान की पूजा कैसे करें इसके भी कई नियम है और किस दिन किस भगवान की पूजा करनी चाहिए ये भी बताया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस [...]

By Jyoti Sibal · 28/1/2023

God Favrtoe Flower: हर भक्त अपने भगवान को अपनी श्रद्धा-भाव से फल-फूल, मिष्ठान आदि अर्पित करता है। हर पूजा-पाठ का अपना-अपना तरीका होता है। भगवान की पूजा कैसे करें इसके भी कई नियम है और किस दिन किस भगवान की पूजा करनी चाहिए ये भी बताया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस भगवान को कौन से रंग के फूल चढ़ाने चाहिए? नहीं जानते तो आइए आज जानते हैं।

God Favorite Flower

गणेश: हर पूजा-पाठ की शुरुआत गणेश भगवान से होती है। गणेश जी को दूर्वा फूल बहुत प्रिय है। हालांकि, गणेश जी को तुलसीदल छोड़कर कोई भी फूल चढ़ा सकते हैं।

भगवान शंकर: भोलेनाथ तो बस एक लोटे जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि, भगवान शिव को धतूरे के फूल, हरसिंगार, नागकेसर के सफेद पुष्प, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाए जाते हैं। लेकिन भगवान शिव को केवड़े का फूल कभी न चढ़ाएं।

भगवान विष्णु: विष्णु भगवान को अगर तुलसी चढ़ा दी जाए, तो वह बहुत प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा, विष्णु भगवान को कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के फूल बहुत प्रिय हैं।

भगवान श्रीकृष्ण: श्रीकृष्ण को ज्यादातर उनके बाल रूप में ही पूजा जाता है, जिन्हें लड्डू गोपाल कहते हैं। कान्हा को भी तुलसी का भोग बहुत प्रिय है। इसके अलावा, कृष्ण को कुमुद, करवरी, चणक , मालत, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full