गोलगप्पे के पानी के 3 अलग रेसिपी

गोलगप्पे का चटपटा पानी आपके डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। आज आपको ऐसे 3 पानी की रेसिपीज बताते हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं। भारतीय स्ट्रीट फूड भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी काफी लोकप्रिय है। तरह-तरह की चाट, भेल, अलग-अलग फ्लेवर वाले पकौड़े और चटनी के अलग-अलग स्

By Shaikh Almina · 2/6/2023

गोलगप्पे का चटपटा पानी आपके डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। आज आपको ऐसे 3 पानी की रेसिपीज बताते हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।

भारतीय स्ट्रीट फूड भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी काफी लोकप्रिय है। तरह-तरह की चाट, भेल, अलग-अलग फ्लेवर वाले पकौड़े और चटनी के अलग-अलग स्टॉल पर लगी भीड़ स्ट्रीट फूड की लोकप्रियता के बारे में बताती है।

हम भारतीयों के लिए पानी पुरी या गोलगप्पे सिर्फ स्ट्रीट फूड की कैटेगरी में नहीं आता, यह एक इमोशन भी है। पूरियां ही नहीं, अलग-अलग फ्लेवर का पानी स्वाद को और एन्हांस करता है। फूली हुई कुरकुरी पूरी में आलू, प्याज और चने का चटपटा मिश्रण भरा जाता है और फिर खट्टा-मीठा पानी मुंह में एक नहीं बल्कि कई फ्लेवर्स का बर्स्ट देता है। देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में इसे भले ही अलग नाम से जाना जाता है, लेकिन इसके पीछे की दीवानगी सबकी एक जैसी है।

लोग अपनी पसंद के मुताबिक इसके साथ कई प्रकार के पानी बनाते हैं। कोई जलजीरा पानी बनाता है, तो कोई मीठा इमली वाला पानी, किसी को लहसुन का पानी पसंद आता है, तो कोई पुदीना का पानी पसंद करता है। क्या आपको पता है कि गोलगप्पे का पानी पेट के लिए भी अच्छा होता है। यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है, इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे 3 तरह के पानी की रेसिपीज लेकर आए हैं जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं।

Khana AMP · Quick view
View full