GREEN TEA पीते वक्त इन बातों का खासतौर से रखें ध्यान, वर्ना सेहत को होगा भयंकर नुकसान
आज कल भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल रखना को मानो भूल ही गए हैं। ऐसे में जब उन्हें समय मिलता है तो वो सेहत को फायदा पहुंचाने के लिए ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। ग्रीन टी में वो तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिससे सेहत को फायदा पहुंचता [...]
आज कल भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल रखना को मानो भूल ही गए हैं। ऐसे में जब उन्हें समय मिलता है तो वो सेहत को फायदा पहुंचाने के लिए ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। ग्रीन टी में वो तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिससे सेहत को फायदा पहुंचता है। बहुत से लोग अपना मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे बनाने से लेकर उसे पीने कर आप कई ऐसी गलतियां करते होंगे, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा देता है। आपकी कुछ गलतियां ग्रीन टी के सारे गुणों को खत्म कर देती है और इससे शरीर को फायदे की जगह नुक्सान होने लगता है। आइए आपको बताते ग्रीन टी पीते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना है।
खाली पेट पीना नुकसानदायक
ग्रीन टी को आप कभी भी खाली पेट नहीं पिएँ। खाली पेट ग्रीन टी पीने से एसिडिटी की समस्या होने लगती है। साथ ही ये पेट में जलन और अपच का कारण बन सकता है। आप इसके साथ कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता या नट्स खा लें। या फिर आप ग्रीन टी को भोजन के बाद या खाने के दो घंटे बाद पीने का प्रयास करें।
खाने के साथ कभी न पिएँ ग्रीन टी
ग्रीन टी में टैनिन मौजूद होता है जो आपके पोषक तत्वों को पचाने में मददगार नहीं होता है। जो हमारे शरीर में आयरन के अवशोषित होने में दिक्कत पैदा करता है। इससे शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। इसलिए आप खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद कभी भी ग्रीन टी का सेवन ना करें।
दवाओं के साथ ग्रीन टी ना पिएँ
यदि आप कोई ऐसी दवाएं खा रहे हैं जो नर्वस सिस्टम के लिए होती हैं, तो उसके साथ आप कभी भी ग्रीन टी का सेवन ना करें। दरअसल, दवाओं के साथ मिलकर ग्रीन टी आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती हैं।
रात में ग्रीन टी
यदि आप रात में सोते समय ग्रीन टी पिएंगे तो ये आपकी नींद को प्रभावित करेंगे। दरअसल, ग्रीन टी में मौजूद कैफीन आपके तनाव को बढ़ा सकता है। ये आपको आराम नहीं करने देगा। ऐसी में आपकी बार-बार नींद खुलेगी।
अत्यधिक मात्रा में ग्रीन टी पीना
ग्रीन टी का सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से भी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें मौजूद कैफीन से आपको बेचैनी, दिल की धड़कन बढ़ाने और अनिद्रा जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप इसे कम मात्रा में ही पिएँ।
प्रेग्नेंसी में ना करें इसका सेवन
यदि आप प्रेग्नेंट हैं या फिर प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे को दूध पिलाती हैं, तो आप भूलकर भी ग्रीन टी ना पिएँ। ग्रीन टी पीने से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचेगा। साथ ही ग्रीन टी में मौजूद कैफीन आपके दूध के जरिए बच्चे के शरीर में जाएगा, जो उसके स्वस्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा।
ग्रीन टी पीने का सही समय
- – सुबह 10 से 11 बजे के बीच
– शाम को नाश्ते के बाद 5 से 6 बजे
– रात को सोने से 2 घंटे पहले ग्रीन टी पी लेनी चाहिए