Guru Pradosh Vrat 2023: गुरु प्रदोष व्रत पर काले तिल से करें ये 4 काम, हर कष्ट से मिलेगा छुटकारा
Guru Pradosh Vrat 2023: पंचांग के अनुसार, हर मास के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखने का विधान है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और [...]
Guru Pradosh Vrat 2023: पंचांग के अनुसार, हर मास के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखने का विधान है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर काम में सफलता हासिल होती है। पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि गुरुवार के दिन पड़ रही है। इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ तिल से कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी।
गुरु प्रदोष व्रत की तिथि और मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को गुरु प्रदोष व्रत पड़ रहा है. त्रयोदशी तिथि 19 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 20 जनवरी को सुबह करीब 9 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में गुरु प्रदोष व्रत 19 जनवरी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा 19 जनवरी के गुरु प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुरु प्रदोष व्रत पर तिल से करें ये 4 उपाय
अच्छी सेहत के लिए: गुरु प्रदोष व्रत के दिन काले दिन का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए: अगर पति-पत्नी के बीत किसी न किसी बात पर अनबन होती रहती हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन पति-पत्नी गुड़ और तिल से शिवलिंग का अभिषेक करेंष। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी।
सुख-समृद्धि के लिए: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ सुख-समृद्धि के लिए गुरु प्रदोष के दिन काले तिल छत में डाल दें, जिससे पक्षी खा लें। ऐसा करने से घर में सुख-शांतिआएगी।
ग्रह दोष के लिए: कुंडली से शनि, राहु और केतु दोष के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन काले तिल से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।