क्या आप भी रूखे बालों से परेशान? तो जानिए बालों को सिल्की और घने बनाने का राज

Hair Care Tips: बालों से व्यक्ति की सुंदरता और बढ़ती है। बिना बालों के व्यक्ति अच्छा नहीं लगता उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के लिए तो बाल उनके लिए गहने के सामान होता है। जैसे महिलाएं गहनों को पहनने के बाद खूबसूरत लगती हैं। उतनी ही सुंदर अपने सुंदर बालों के साथ [.

By Jyoti Pandey · 29/12/2022

Hair Care Tips: बालों से व्यक्ति की सुंदरता और बढ़ती है। बिना बालों के व्यक्ति अच्छा नहीं लगता उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के लिए तो बाल उनके लिए गहने के सामान होता है। जैसे महिलाएं गहनों को पहनने के बाद खूबसूरत लगती हैं। उतनी ही सुंदर अपने सुंदर बालों के साथ लगती हैं। पर कुछ लोगों के बाल इतने रफ होते है, की वो अपने बालों को कितना भी अच्छे से रखने का ट्राई करें।

Hair Care Tips

कई बार सुंदर ड्रेस के साथ ये रफ बाल ड्रेस की शोभा बिगाड़ देते हैं। रफ होने की वजह से बाल टूटते भी इतने है कि हम ये देखकर स्ट्रेस लेने लगते हैं। पर आप इन रफ बालों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हो, क्योंकि आज हम आपको अपने बालों को सिल्की, घने, लंबे और सुंदर बनाने के लिए कुछ हेयर टिप्स बताएंगे।

1. एलोवेरा को बालों में लगाएं:

एलोवेरा सिर्फ आपकी स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल निकालकर हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं। इसे 15- 20 मिनट बाद धो दें।

Hair Care Tips

2. दही को बालों में लगाएं:

दही आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बालों में दही लगाने से आपके बाल सिल्की, घने और बेहद खूबसूरत बनते हैं। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसमें लैक्टोज, आयरन और फॉस्फोरस भी पाया जाता है, जो इसे सुपर फूड की श्रेणी में रखता है। दही को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। आप दही को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले कटोरी पर दही निकाल लें और उसमें नींबू का रस मिला कर। 30 मिनट बाद धो लें।

Hair Care Tips

3. अंडे को बालों में लगाएं:

अंडे में प्रोटीन, मिनरल्स और बी कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के लिए जरूरी होते हैं। ये पोषक तत्व, विशेष रूप से बायोटिन और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, बालों को जड़ों से मजबूत करते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं। साथ ही नए बालों के विकास में मदद करता है और बालों को घना बनाता है। साथ ही, प्रोटीन आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जबकि वसा बालों की बनावट में सुधार करता है। ऐसे में अंडा बालों के लिए सही होता है। अंडे में विटामिन ए और विटामिन ई होता है, जो आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप 2 अंडे को अच्छी तरह से एक कटोरी में फेंट लें और अच्छी तरह से जड़ पर लगाएं। फिर आप इसे 30 मिनट बाद धो दें।

Hair Care Tips

4. शहद और ऑलिव ऑयल बालों में लगाएं:

शहद और ऑलिव ऑयल को बालों में लगाने से बहुत फायदे होते है। ये दोनों ही बालों को नम और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे बालों की उम्र बढ़ती है और रूखे बालों को स्वस्थ बनाने में भी मदद मिलती है। ऑलिव ऑयल बालों में चमक और नमी जोड़ता है, जबकि शहद बालों को पोषण देने में मदद करता है। आप शहद और ऑलिव ऑयल बालों में अच्छी तरह से जड़ में लगा लें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। करीब 30 मिनट बाद इसे धो दें।

Hair Care Tips

Khana AMP · Quick view
View full