Health Benefits: काली गाजर खाने के हैं कई फायदे, इम्यूनिटी मजबूत करने से लेकर कई हैं फायदे

Health Benefits: यह तो हम सभी जानते हैं कि गाजर हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद होती है, लेकिन सिर्फ लाल ही नहीं, बल्कि काली गाजर भी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, बीटा कैरोटीन, विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। तो

By Jyoti Sibal · 26/1/2023

Health Benefits: यह तो हम सभी जानते हैं कि गाजर हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद होती है, लेकिन सिर्फ लाल ही नहीं, बल्कि काली गाजर भी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, बीटा कैरोटीन, विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। तो आइए जानते हैं काली गाजर खाने से हमें क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

Health Benefits

आंखों को रखे हैल्दी

सर्दियों के मौसम में काफी गाजर खाने से आंखों को बहुत लाभ मिलता है। इसे खाने से आंखे स्वस्थ रहती हैं। काली गाजर में कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है।

दिल के लिए फायदेमंद

काली गाजर हमारे हार्ट के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है। इससे हार्ट से जुड़ी सभी समस्या दूर रहती हैं।

पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ

काली गाजर हमारे पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसका सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है। इसके अलावा, पाचन तंत्र से जुड़ी सभी परेशानियों से भी राहत मिलती है। तो आप काली गाजर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

वजन होगा कम

काली गाजर वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन नहीं बढ़ने देता और शरीर को स्वस्थ रखता है। काली गाजर में फाइबर भी होता है, जो लंबे समय तक हमें भूख नहीं लगने देता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full