क्या आप भी खाते हैं गेहूं के आटे की रोटी? तो हो जाएं सावधान!
Health Care Tips: हम सभी जानते हैं डायबिटीज एक भयानक बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं हैं। इस बीमारी में लोगों को मीठा खाने के लिए सख्त मना किया जाता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। कभी- कभी डायबिटीज की बीमारी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि इसे [...]
Health Care Tips: हम सभी जानते हैं डायबिटीज एक भयानक बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं हैं। इस बीमारी में लोगों को मीठा खाने के लिए सख्त मना किया जाता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। कभी- कभी डायबिटीज की बीमारी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपने अपने खान पान में परहेज नहीं किया तो ये बीमारी दिनों- दिन बढ़ती चली जाती हैं। डायबिटीज़ में कार्ब्स को काउंट किया जाता है। डायबिटीज़ के रोगियों को अपने भोजन में ऐसे आटे को शामिल करना चाहिए, जिसमें जिसमें भरपूर प्रोटीन, फाइबर, और अन्य जरूरी पोषक तत्व हो। दरहसल, डायबिटीज की बीमारी खराब आहार, बिगड़ती जीवन शैली के साथ-साथ हार्मोनल असंतुलन, हृदय रोग, धूम्रपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और मोटापे के कारण होती है।
इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता और घटता रहता है। डायबिटीज की बिमारी से आपके जान को खतरा भी हो सकता है। ब्लड शुगर का लेबल ज्यादा बढ़ जाने से हार्ट अटैक, मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गेहूं के आटे में कार्ब्स होते हैं और इसमें अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता हैं। डायबिटीज के मरीजों पर गेहूं का आटा जहर की तरह असर करता है। इसलिए आपको हेल्दी आटे का सेवन करना चाहिए। अगर आप इस बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इससे आसानी से हमारी हेल्थ टिप्स को फॉलो कर छुटकारा पा सकते हैं। तो, चलिए शुरू करते हैं।
चने के आटे की रोटी:
डायबिटीज़ के मरीजों को चने के आटे की रोटी खानी चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। चने का आटा ग्लूटन फ्री होता है। इसे खाने से आप अपनी बीमारी को दूर भगा सकते हैं। चने के आटे की रोटी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि चने के आटे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
ज्वार के आटे की रोटी खाएं:
ब्लड शुगर हाई रहता है, तो डाइट में ज्वार के आटे की रोटी का सेवन करें। ज्वार में डायटरी फाइबर के साथ-साथ मैग्नीशियम, प्रोटीन होता है, जो आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। ज्वार में मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, इसके अलावा ज्वार में पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। ज्वार बहुत ही कम कैलोरी में अधिक पोषण देता है। ग्लूटन फ्री, इस आटे की रोटी को आप अपने खाने में खा सकते हैं।
रागी के आटे की रोटी खाएं:
अगर आप रागी के आटे की रोटी खाएंगे, तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा और आपका लंबे समय पेट भी भरा रहेगा। रागी के आटे की रोटी फाइबर से भरपूर होती है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। रागी आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन बी1, बी3, बी5 और बी6 से भरपूर होता है। यह पाचन में सहायता करता है, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है। रागी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है।