Health Tips: आज ही अपना लें ये 4 आदतें, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

Health Tips: आज के समय में लोग काम में इतने ज्यादा खो गए हैं कि अपना खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग बीमार पड़ते हैं। तो आइए आज हम आपको ऐसी 4 आदतों के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करते हैं, तो आप [...]

By Jyoti Sibal · 11/2/2023

Health Tips: आज के समय में लोग काम में इतने ज्यादा खो गए हैं कि अपना खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग बीमार पड़ते हैं। तो आइए आज हम आपको ऐसी 4 आदतों के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करते हैं, तो आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे।

तांबे के बर्तन का पानी पीयें

तांबे में बैक्टीरिया-नाशक गुण होते हैं। इसलिए अगर आप तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं, तो इससे आपको कई फायदे होते हैं। इससे आपका लीवर स्वस्थ्य रहता है और आपकी पेट से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

शरीर को नींद नहीं, आराम दें

आज के समय में न तो सोने का कोई समय है और न ही उठने का। लोग रात-रात भर फोन चलाते हैं और सुबह सोते हैं फिर दिन को उठते हैं। ये खराब लाइफस्टाइल हमारे स्वस्थय को खराब करती है। इसलिए शरीर को पूरी नींद देना बहुत जरूरी है। अगर हम शरीर को आराम नहीं देंगे तो हम बीमार पड़ सकते हैं।

दो हफ्ते में एक बार उपवास करें

लोग ऑफिस के चक्कर में दिनभर कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं, जो हमारी शरीर में जमा होता रहता है और यही आगे चलकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है। इसलिए हमें हफ्ते में कम से कम दो बार उपवास करना चाहिए। क्योंकि उपवास हमारे शरीर की गंदगी को साफ करने में मदद करता है।

पीठ को सीधा रखकर बैठें

शरीर के अंदर मौजूद अंगों को भी आराम की बहुत जरूरत होती है। अगर आप दिनभर अपनी पीठ को झूका कर बैठते हैं, तो यह आपके पीठ दर्द का कारण बन सकता है और इससे बाकी के आंगों पर भी असर पड़ता है। इसलिए सदैव पीठ को सीधा रखकर बैठना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full