Health Tips: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे, कई समस्याओं से मिलता है छुटकारा

Health Tips: आपने यह तो सुना होगा कि सेहत के लिए पानी कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। हमारे शरीर के कुल वजन में 60 फीसदी पानी होता है। हमारे शरीर को पोषण तत्वों से ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसलिए हर कोई ज्यादा पानी पीने की सलाह देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं [...]

By ·

Health Tips: आपने यह तो सुना होगा कि सेहत के लिए पानी कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। हमारे शरीर के कुल वजन में 60 फीसदी पानी होता है। हमारे शरीर को पोषण तत्वों से ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसलिए हर कोई ज्यादा पानी पीने की सलाह देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के कितने ज्यादा फायदे हैं। आइए आपको बताते हैं।

पाचन तंत्र रहता है सही

खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है। रोज सुबह पानी पीने की आदत आपको गैस की समस्या से राहत दिलाती है।

भूख बढ़ती है

खाली पेट गर्म पानी पीने से भूख भी बढ़ती है। इससे सुबह का नाश्ता करने में आपको परेशानी नहीं होता है और दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

सिर दर्द से राहत

कई लोगों को सिर दर्द की समस्या होती है। रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से सिर के दर्द से भी आराम मिलता है। क्योंकी शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न होने के कारण लोगों के सिर में दर्द रहता है।

त्वचा में आता है निखार

गुनगुना पानी हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इससे हमारी त्वचा में निखार आता है और दाग धब्बे भी कम होते हैं। इसलिए अगर आप रोज सुबह गुनगुना पानी पीते हैं, तो यह दाग धब्बों से राहत देती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें