Health Tips: डेंगू से डरना नहीं, सतर्क रहना है, जानिए इसके बचाव और उपाय
Health Tips: इन दिनों डेंगू की मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि डेंगू से कैसे बचाव करना है। तो आइए आज हम आपको यहां बताएंगे कि डेंगू की समस्या से कैसे खुद का बचाव कर सकते हैं और इसके क्या-क्या उपाय हैं। मच्छरों से बचाव के [...]
Health Tips: इन दिनों डेंगू की मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि डेंगू से कैसे बचाव करना है। तो आइए आज हम आपको यहां बताएंगे कि डेंगू की समस्या से कैसे खुद का बचाव कर सकते हैं और इसके क्या-क्या उपाय हैं।
मच्छरों से बचाव के उपाय करें
आपको पहले ये बता दें कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है और साफ पानी में पनपता है। इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा की आपके घर के आस-पास पानी इकट्ठा न रहे। अपने घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। खासकर गमले और फ्रीज की ट्रे साफ रखें। इसी के साथ हर समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें।
डेंगू के लक्षण क्या हैं?
बुखार के साथ-साथ सर्दी लगना
कंपकपी आना और बुखार के साथ-साथ त्वचा पर चकत्ते होना।
जबड़े, मूत्र और मल के साथ-साथ सिरदर्द और आंख में दर्द होना।
हर समय शरीर में दर्द रहना और जी मिचलाना व उल्टी आना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।