Health Tips: एल्युमीनियम के बरतन में भूलकर भी ना पकाएं ये चीजें, सेहत पर सकता है बुरा असर

Health Tips: अपनी सेहत के लिए आप खाना बनाते वक्त बहुत सी बातों का खास ख्याल रखते हैं। बहुत से लोग खाना बनाते वक्त ऐसे तेल का इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ स्वाद में अच्छा हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बर्तन भी होते है जिसमें खाना बनाने से आपकी [...]

By Jyoti Sibal · 8/2/2023

Health Tips: अपनी सेहत के लिए आप खाना बनाते वक्त बहुत सी बातों का खास ख्याल रखते हैं। बहुत से लोग खाना बनाते वक्त ऐसे तेल का इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ स्वाद में अच्छा हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बर्तन भी होते है जिसमें खाना बनाने से आपकी सेहत पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इनमें से एक है एल्यूमीनियम के बर्तन, जिसमें एसिडिक फूड्स के पकाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

टमाटर की ग्रेवी या सॉस

कभी भी एल्युमीनियम के बर्तन में टमाटर की ग्रेवी या सॉस नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि टमाटर में एसिडिक नेचर होता है और अगर एल्युमीनियम में इसे ज्यादा देर पकाया जाए तो इसके स्वाद पर असर होता है और आपकी सेहत पर भी।

सिरका और उससे जुड़ी डिशेज

कभी भी एल्युमीनियम के बर्तन में सिरका और उससे जुड़ी चीजें नहीं बनानी या रखनी चाहिए। क्योंकि सिरका भी एल्युमीनियम के बर्तन में बहुत रिएक्ट करता है, जो आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

पैनकेक

अगर आप पैनकेक बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको नॉन स्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह इस डिश के लिए सबसे बेस्ट होते हैं। एल्युमीनियम के बर्तन पैनकेक बनाकर खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

स्टार्ची फूड्स

स्टार्ची फूड्स एसिडिक होते हैं और उन्हें एल्युमीनियम के पैन में पकाना अपनी सेहत के लिए नुकसादायक हो सकता है। यह मेटल को भी खराब कर सकता है। इसलिए ऐसे फूड्स को इन पैन या अन्य बर्तनों में कुक न करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full