Health Tips: क्या आप भी शाम के वक्त सड़क किनारे खाते हैं मोमोज? तो अभी जान लें इसके खतरे
Health Tips: मोमोज खाना किसे पसंद नहीं होता है।स्कूल, कॉलेज, ऑफिस से लौटते वक्त आपने यह काम तो जरूर किया होगा कि रोड किनारे खड़े होकर मोमोज खा ली होगी। या पैक करवा लिया होगा ताकि घर पहुंचकर खा लें। लेकिन क्या आपको पता है ये जो जल्दी-जल्दी में आप सड़क किनारे मोमोज खाते हैं [...]
Health Tips: मोमोज खाना किसे पसंद नहीं होता है।स्कूल, कॉलेज, ऑफिस से लौटते वक्त आपने यह काम तो जरूर किया होगा कि रोड किनारे खड़े होकर मोमोज खा ली होगी। या पैक करवा लिया होगा ताकि घर पहुंचकर खा लें। लेकिन क्या आपको पता है ये जो जल्दी-जल्दी में आप सड़क किनारे मोमोज खाते हैं वह आपके शरीर के लिए कितना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। आज हम इसी पर बात करेंगे कि यह जो सिंपल से मोमोज दिखते हैं। जिसे देखकर हमें लगता है कि इसमें कोई ऑयल या मसाला तो नहीं तो यह शरीर के लिए कोई नुकसानदायक नहीं चाहे जितनी भी खा लो लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज हम अपने आर्टिकल में बताएंगे कि मोमोज किस तरीके से आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।
पेट के लिए है खतरनाक
जैसा कि आपको पता है मोमोज मैदा से बनाया जाता है। मैदा में एजोडीकार्बोनामाइड (Azodicarbonamide), बेंजोइल पेरोक्साइड (Benzoyl Peroxide) भरपूर मात्रा में मिली होती है। मोमोज ज्यादा वक्त सॉफ्ट रहे इसके लिए इसमें एलोक्सन नाम का लिक्विड मिलाया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैदा बनाने के लिए जो खास चीज उसमें मिलाई जाती है वह शरीर के लिए ठीक नहीं है। यह खास चीज शरीर के पैंक्रियाज (Pancreas) को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही डायबिटीज बढ़ जाती है।
नॉनवेज मोमोज से खतरा
खासकर नॉनवेज वाले मोमोज ज्यादा खतरनाक होते हैं। नॉनवेज वाले मोमोज में चिकन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी क्वालिटी एकदम खराब होती है। जो किसी को भी बीमार कर सकती है।
मोमोज के साथ खाने वाली लाल चटनी
आपको बता दें कि मोमोज के साथ जो लाल चटनी खाई जाती है। वह शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है। मोमोज के साथ जो लाली चटनी खाई जाती है। उसके स्वाद तो काफी अच्छे होते हैं लेकिन वह बहुत तीखे होते हैं। जो पेट के लिए ठीक नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।