Health Tips: क्या आप भी चाय के साथ खाते हैं रस्क? तो हो जाएं सावधान

Heatlh Tips: शाम के समय घर में चाय बनना आम बात है। चाय पीते-पीते बाते करना, थोड़ा रिलेक्स हर कोई चाहता है। ज्यादातर लोग शाम की चाय के साथ-साथ रस्क भी खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुरकुरा और स्वाद लगने वाला ये रस्क आपके लिए कितना नुकसानदायक है। दरअसल, रस्क में एक्स्ट्रा [.

By Jyoti Sibal · 3/2/2023

Heatlh Tips: शाम के समय घर में चाय बनना आम बात है। चाय पीते-पीते बाते करना, थोड़ा रिलेक्स हर कोई चाहता है। ज्यादातर लोग शाम की चाय के साथ-साथ रस्क भी खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुरकुरा और स्वाद लगने वाला ये रस्क आपके लिए कितना नुकसानदायक है। दरअसल, रस्क में एक्स्ट्रा ग्लूटेन, रिफाइंड आटा और शुगर होता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। तो आइए जानते हैं इसे रोजाना खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।

Health Tips

बढ़ सकता है ब्लड शुगर

रस्क शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है, क्योंकि इसे बनाने में रिफाइंड तेल, मैदा, चीनी, ग्लूटेन का इस्तेमाल होता है, जो अच्छी क्वालिटी का नहीं होता है। ऐसे में रस्क खाने से ब्लड शुगर का लेवल और बढ़ जाता है व डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

कब्ज की समस्या

नियमित रुप से रस्क खाने से ये आपकी आंत को खराब कर सकते हैं। इसके अलावा, यह आपकी इम्यूनिटी को भी कमजोर करता है। इससे पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं और अगर आप रोजाना रस्क खाते हैं, तो कब्ज की भी शिकायत हो सकती है।

मोटापा

रस्क हमारी फूड क्रेविंग को बढ़ाता है, जिससे वजन बढ़ने का डर रहता है। रस्क में हाई शुगर और रिफांइड आटा होता है, जो मोटापा बढ़ाता है।

नहीं होते कोई पोषक तत्व

रस्क केवल खाने में अच्छा लगता है। इसमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं। ये शरीर में सूजन को बढ़ाता है। जैसा की हमने बताया कि रस्क, रिफाइंड आटे से बनता है, जिसमें न तो फाइबर होता है और ना ही दूसरे पोषक तत्व। इसी के साथ इसमें कई तरह के केमिकल्स भी मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full