Health Tips: क्या आपको भी एक्सरसाइज के बाद होती है बहुत ज्यादा थकान? तो खाएं ये 5 Dry Fruits

Health Tips: एक्सरसाइज हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरुरी होती है। एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर हेल्दी रहता है और मूड भी हमेशा ताजा रहता है, लेकिन बहुत लोगों को एक्सरसाइज करने के बाद बहुत ज्यादा थकान हो जाती है। इसका कारण शरीर में कमजोरी भी हो सकती है। इसलिए जो लोग एक्सरसाइज करते हैं

By Jyoti Sibal · 30/1/2023

Health Tips: एक्सरसाइज हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरुरी होती है। एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर हेल्दी रहता है और मूड भी हमेशा ताजा रहता है, लेकिन बहुत लोगों को एक्सरसाइज करने के बाद बहुत ज्यादा थकान हो जाती है। इसका कारण शरीर में कमजोरी भी हो सकती है। इसलिए जो लोग एक्सरसाइज करते हैं उनके लिए जरुरी हैं कि वह ऐसी डाइट लें, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद हो। तो आइए जानते हैं कि हमे अपनी डाइट में वो कौन-सी चीजें शामिल करनी चाहिए जिससे हमें ज्यादा थकान महसूस ना हो।

Health Tips

मूंगफली: मूंगफली हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप इसे वर्कआइट के बाद खाते हैं, तो यह आपको ऊर्जा प्रदान करती है। इसके अलावा, यह हमारी हड्डियों को भी मजबूत करता है।

काजू: काजू में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और इसे हेल्दी रखता है। एक्सरसाइज के बाद इसे खाने शरीर की थकावट दूर होती है। आप इसे स्मूदी में डालकर भी खास सकते हैं।

अखरोट: अखरोट में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और फोलेट काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। वर्कआउट के बाद इसे खाने से शरीर हेल्दी रहता है। आप इन्हें भिगोकर या फिर कैसे भी खा सकते हैं।

बादाम: बादाम स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इनमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन-ई काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना बादाम खाने से हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी होती है और यह हमारी मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full