Health Tips: आपको भी है एनीमिया की समस्या? तो खाएं ये चीजें एक महीने में ही दिखेगा असर
Health Tips: इन दिनों शरीर में खून की समस्या होना आम बात है। खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। भारत की महिलाओं में यह समस्या अब बेहद आम हो गई है। ऐसे लोगों को भूख कम लगती है, कमजोरी होने लगती है और दिल से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। [...]
Health Tips: इन दिनों शरीर में खून की समस्या होना आम बात है। खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। भारत की महिलाओं में यह समस्या अब बेहद आम हो गई है। ऐसे लोगों को भूख कम लगती है, कमजोरी होने लगती है और दिल से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। तो अगर आप भी एनीमिया की शिकायत से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपायों को बताया गया है जिससे आपकी खून की समस्या दूर हो सकती है।
सेब और चुकंदर के जूस का सेवन
सेब और चुकंदर का सेवन शरीर में रक्त की कमी को पूरा कर सकता है। अगर आप रोजाना सेब और आधा कप चुकंदर का जूस पीते हैं। तो यह आपकी खून की कमी को दूर करता है और इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
दूध और तिल का सेवन
जिन लोगों की एनिमिया की शिकायत होती है उन्हें काले तिल और दूध का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको काले तिल को दो घंटे के लिए भिगो कर रखना है और फिर एक चम्मच तिल के पेस्ट को शहद व दूध में मिलाकर उसका सेवन करना है।
पालक का सेवन
हरी पत्तेदार सब्जियां भी एनिमिया की समस्या को कम करता है। पालक आयरन का एक बेहद स्त्रोत माना जाता है। इसलिए पालक खाने की सलाह भी दी जाती है। खून की कमी होने पर पालक खाना सबसे बेस्टा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।