Health Tips: क्या आपको भी है सूखी खांसी और सीने में दर्द की शिकायत? तो अजमाएं ये घरेलू नुस्खा
Health Tips: आजकल खांसी और सीने में दर्द की समस्या आम बात हो गई है। इंफ्केशन के कारण सबसे पहले गला और फेफड़े में दर्द होता है। जिससे आगे बुखार जैसी समस्या भी हो जाती है। तो अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे आपकी परेशानी को दूर [...]
Health Tips: आजकल खांसी और सीने में दर्द की समस्या आम बात हो गई है। इंफ्केशन के कारण सबसे पहले गला और फेफड़े में दर्द होता है। जिससे आगे बुखार जैसी समस्या भी हो जाती है। तो अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे आपकी परेशानी को दूर कर सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं।
यह घरेलू नुस्खे करेंगे काम आसान
लें भाप: अगर आपको भी सूखी खांसी या फिर सीने में दर्द है तो आपको भाप जरुर लेनी चाहिए। भाप लेने से फेफड़ों की जकड़न दूर होती है और आराम मिलता है।
गरारे करें: इसके अलावा, आप गर्म पानी में नमक डालकर गरारे भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको बेहद आराम मिलेगा। अगर आपको रात को सोने से पहले गरारे करते हैं तो यह आपके लिए और भी अच्छा है।
रखें खुद को हाइड्रेट: इसके अलावा, खुद को हाइड्रेट रखना भी बेहद जरुरी है। क्योंकि सूखी खांसी के कारण आपके गले पर जोर पड़ता है और खांसते समय गले की मांसपेशियों पर खिंचाव होता है। ऐसे में आपको अदरक को गर्म पानी में मिलाकर पीना चाहिए। इससे बेहद आराम मिलता है।
कैसे करें अपना बचाव?
अगर आपको सूखी खांसी है तो धूम्रपान न करें।
प्रदूषण से ज्यादा से ज्यादा दूर रहें।
खाना खाने से पहले हाथ को अच्छे से धो लें।
मुंह को कवर करके रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।