Health Tips: क्या आपको भी है बवासीर की समस्या? जानिए इसका रामबाण इलाज
Health Tips: आजकल बवासीर की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका इलाज आपके घर में ही है। जी हां, हम मेथी दाने की बात कर रहे हैं, जो आमतौर पर हर घर में मौजूद होता है। यह हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें फोलिक एसिड, जिंक, [...]
Health Tips: आजकल बवासीर की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका इलाज आपके घर में ही है। जी हां, हम मेथी दाने की बात कर रहे हैं, जो आमतौर पर हर घर में मौजूद होता है। यह हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें फोलिक एसिड, जिंक, कॉपर, नियासिन, कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। तो आइए जानते हैं इसके फायदे।
भिगोकर खाने से मिलेगा फायदा
अगर आपको भी बवासीर की परेशानी है तो आप मेथी दाने के सेवन भिगोकर कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर मल त्यागने के दौरान होने वाली समस्या को दूर करता है। आप इसे रात को भिगोकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं।
घाव सुखाने के लिए करें प्रयोग
मेथी दाने का इस्तेमाल घाव सुखाने के लिए भी किया जाता है। पहले आप मेथी दाने को भिगोकर उसका पेस्ट बना लें और उसे रोजाना घाव वाली जगह पर लगाएं। इससे काफी राहत मिलती है।
सोया के साथ पीसकर लगाएं
बवासीर से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए मेथी दाने का इस्तेमाल आप पीसकर कर सकते हैं। इसके लिए 5 सोया और मेथी दानें ले लें। दोनों को मिलाकर एक साथ पीस लें। फिर इसे सुबह खाली पेट पानी में घोलकर पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।