Health Tips: क्या आपको भी रहती है कब्ज की शिकायत? तो जानिए इसका रामबाण इलाज

Health Tips: इन दिनों कब्ज जैसी समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसका कारण शारीरिक रुप से एक्टिव न होना, कम फाइबर युक्त पदार्थ और ताला-भूना खाना है। इन्हीं सब कारणों से कब्ज की समस्या होती है, जो पेट में गैस, ब्लोटिंग, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं को जन्म देती है। तो चालिए जानते हैं कब

By Jyoti Sibal · 3/2/2023

Health Tips: इन दिनों कब्ज जैसी समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसका कारण शारीरिक रुप से एक्टिव न होना, कम फाइबर युक्त पदार्थ और ताला-भूना खाना है। इन्हीं सब कारणों से कब्ज की समस्या होती है, जो पेट में गैस, ब्लोटिंग, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं को जन्म देती है। तो चालिए जानते हैं कब्ज के रामबाण इलाज के बारे में।

कब्ज में फायदेमंद हैं आंवला

आंवला हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवला में डाइट्री फाइबर पाया जाता है, जो आंतों की सफाई करने में मदद करता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आंवला या फिर उसका पानी पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह पेट दर्द और दस्त की समस्या को भी दूर करता है।

कैसे करें आंवले का सेवन?

जूस या उबालकर खाएं आवंला: रोज सुबह खानी पेट 2 आंवले गर्म पानी में उबालकर या फिर उसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपको कब्ज में राहत मिलेगी।

गर्म पानी में मिलाएं आंवला पाउडर: इसके अलावा, आप सुबह खाली पेट गर्म पानी में आंवले का पाउडर उबालकर और इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।

शहद में मिलाकर खाएं आंवला: कब्ज की समस्या के साथ-साथ पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना है, तो दिन में 2-3 बार 1 चम्मच आंवला पाउडर में शहर मिलाकर इसका सेवन करें।

अगर आपको है ये परेशानियां तो न करें आंवले का सेवन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full