Health Tips: कही आप भी तो Typhoid में नहीं पी रहे बकरी का दूध, जानिए इसके नुकसान
Health Tips: बुखार में व्यक्ति का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। फिर चाहे वह कोई सी भी बीमारी क्यों ना हो। वैसे बुखार कई तरह के होते हैं, जिनमें से एक टाइफाइड भी है। Typhoid Fever साल्मोनेला टाइफी जीवाणु के संपर्क में आने से होता है। इस बुखार के कारण मरीज को तेज बुखार, [...]
Health Tips: बुखार में व्यक्ति का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। फिर चाहे वह कोई सी भी बीमारी क्यों ना हो। वैसे बुखार कई तरह के होते हैं, जिनमें से एक टाइफाइड भी है। Typhoid Fever साल्मोनेला टाइफी जीवाणु के संपर्क में आने से होता है। इस बुखार के कारण मरीज को तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, दस्त और कब्ज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसके अलावा टाइफाइड के इंफेक्शन से बचने के लिए बहुत से लोग बकरी के दूध का सेवन करते हैं, लेकिन क्या इस दौरान बकरी का दूध पीना फायदेमंद है आज आपको इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं….
क्या Typhoid में पीना चाहिए बकरी का दूध?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बकरी के दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं परंतु गलत तरीके से इसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। टाइफाइड के मरीज जल्दी रिकवर होने के लिए बकरी का दूध पी लेते हैं। परंतु एक्सपर्ट्स की मानें, तो टाइफाइड में सिर्फ बकरी का दूध पीने से ही आप टाइफाइड का बुखार कम नहीं कर सकते। बकरी का दूध शरीर को पोषण जरूर देता है परंतु इसका सेवन करने से टाइफाइड का बुखार कम नहीं होता।
बकरी के दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व
बकरी के दूध में कार्ब्स, प्रोटीन, शुगर, सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं और इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
ज्यादा मात्रा में बकरी का दूध है नुकसानदायक
किसी भी बीमारी में बकरी का दूध पीने से पहले आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से रोगियों को नुकसान भी हो सकते हैं। टाइफाइड में बकरी का दूध पीना फायदेमंद है परंतु डॉक्टर से पूछे बिना इसका सेवन न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।