सर्दी का दिखने लगा कहर: आंखों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Health Tips for Eyes: दिनो- दिन सर्दी अपना कहर दिखाती जा रही है, सुबह- सुबह इतना अधिक कोहरा हो जाता है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को देख नहीं पाता। ऐसे में एक्सीडेंट होने के भी ज्यादा चांस होते हैं। साथी ही कोहरे का आपकी आंखों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसका असर हमारी [...

By Jyoti Pandey · 24/12/2022

Health Tips for Eyes: दिनो- दिन सर्दी अपना कहर दिखाती जा रही है, सुबह- सुबह इतना अधिक कोहरा हो जाता है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को देख नहीं पाता। ऐसे में एक्सीडेंट होने के भी ज्यादा चांस होते हैं। साथी ही कोहरे का आपकी आंखों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसका असर हमारी हेल्थ पर भी पड़ता है। जब आंखों को ठंडी हवा और कोहरे का सामना करना पड़ता है, तो आंखें लाल हो जाती हैं या उनमें से पानी निकलने लगता है। इससे आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है। साथ ही हम आपको बताएंगे कि घने कोहरे में आप कैसे अपनी आंखों को बचा सकते हैं?

Health Tips for Eyes

इन बातों का रखें खास ध्यान:

सर्दियों में बाहर जाते समय आंखों के लिए सुरक्षात्मक चश्मा पहनें।

वाहन पर जाते समय धुंध का सीधा असर आपकी आंखों पर पड़ता है, इसलिए हेलमेट पहनना न भूलें।

ऐसा प्रयास आपको करना चाहिए कि घने कोहरे के दौरान आप अपने- अपने घरों में ही रहें।

कोहरे के समय पर आप अपनी आंखों को छूने या खरोंचने से भी बचें।

सर्दियों में स्वस्थ चीजें खाएं, ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

Smog

कोहरे का आंखों पर बुरा असर पड़ता है:

सर्दियां अपना रंग दिनों- दिन बदल रही है, यानी सर्दी अपना कहर बरसा रही है। सर्दियों के दिनों में घने कोहरे में निकलना आपकी आंखों के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इसके प्रभाव से आपकी आंखें लाल हो सकती हैं या उनमें जलन हो सकती है। इससे आपके आंखों की रोशनी भी जा सकती है। यदि आपकी आंखों के अंदर फॉग की वजह से दर्द या पानी आ रहा है, तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। अपने आंखों की जांच जरूर करवानी चाहिए। कोहरे के कारण भी पलकें चिपचिपी हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि अपनी आंखों को चश्मे से ढक लें। ताकि आपको ऑफिस या घर में काम करते समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और ठंड में भी आंखें स्वस्थ रहें।

Khana AMP · Quick view
View full