Health Tips: कहीं आपकी किडनी भी तो नहीं हो रही है खराब? जानिए ये संकेत
Health Tips: हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण अंग है, जिनमें से एक किडनी भी शामिल है। यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद करता है। ऐसे में अगर हमारी किडनी में कोई समस्या आती है, तो इससे हमारा पूरा शरीर प्रभावित होता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि जब आपकी [...]
Health Tips: हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण अंग है, जिनमें से एक किडनी भी शामिल है। यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद करता है। ऐसे में अगर हमारी किडनी में कोई समस्या आती है, तो इससे हमारा पूरा शरीर प्रभावित होता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि जब आपकी किडनी खराब होने लगती है, तो यह क्या संकेत देती है।
तलवे के आसपास सूजन होना
अगर आपको शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, तो किडनी उसे बाहर निकालने में मदद करती है। लेकिन अगर आपकी किडनी खराब हो रही है, तो ऐसे में आपके आंख, चेहरे और पैर के आसपास सूजन बढ़ जाती है। अगर आपको साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप डॉक्टर से सलाह लें।
कमजोरी और थकान होना
एक तरह से देखा जाए तो कमजोरी और थकान होना आम है, लेकिन थोड़ा सा काम करने पर भी अगर आपको थकान होने लगती है, तो इसका अर्थ है कि आपकी किडनी खराब हो रही है।
भूख कम लगना
भूख कम लगना भी किडनी खराब होने का संकेत होता है। शरीर में टॉक्सिन्स पदार्थ जमा होने के कारण भूख कम लगती है और आपको ऐसे में उल्टी, मतली जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
बार-बार पेशाब आना
अगर आपको भी बार-बार पेशाब आ रहा है और इस दौरान खून और जलन हो रही है, तो इसका अर्थ है कि आपकी किडनी में कोई गंभीर समस्या है, तो आप इसे नजरअंदाज न करें।
खुजली होना
अगर आपकी स्किन पर भी बहुत ज्यादा खुजली हो रही है, तो यह भी किडनी खराब होने की समस्या है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जल्द से जल्द सपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।