Health Tips: बहुत गुणकारी है नींबू का रस, शरीर की इन समस्याओं को करता है दूर

Health Tips: हमारे भारतीय किचन में ऐसी कई खाद्य सामग्रियां होती हैं, जो हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इनका उपयोग करके हम कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इनमें से एक है नींबू। जी हां, नींबू हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई शारीरिक बीमारियों [

By Jyoti Sibal · 19/2/2023

Health Tips: हमारे भारतीय किचन में ऐसी कई खाद्य सामग्रियां होती हैं, जो हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इनका उपयोग करके हम कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इनमें से एक है नींबू। जी हां, नींबू हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई शारीरिक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

नींबू पेट की समस्या में है फायदेमंद

कब्ज- अगर आपको पाचन या पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप नींबू का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह उठकर खाली पेट दो गिलास पानी में एक नींबू और थोड़ा नमक डालकर पीना है। इससे आपके पेट से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

उल्टी- नींबू उल्टी में भी काफी फायदेमंद होती है। अगर आपको उल्टी आ रही है तो आप आधे कप पानी में नींबू का रस डालकर इसे पी सकते हैं। इससे आपको उल्टी में राहत मिलेगी।

खट्टी डकारें- अगर आपका खाना सही ससे पचा नहीं है और आपको खट्टी डकारें आ रही हैं। तो आप रोज सुबह खानी पेट नींबू पानी पी सकते हैं। यह खट्टी डकार में राहत देता है।

वजन घटाना- नींबू वजन कम करने में भी काफी फायदेमंद है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी पीते हैं तो यह आपका मोटापा कम करने में भी मदद करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full