Health Tips: पीनट बटर सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें इसे खाने के लाभ

Health Tips: आपने यह तो हर किसी से सुना होगा कि स्वास्थय के लिए ड्राई फ्रूट्स बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन कई लोग रोजाना ड्राई फ्रूट्स नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आप पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। यह हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। इसका कारण यह है कि [...]

By Jyoti Sibal · 8/2/2023

Health Tips: आपने यह तो हर किसी से सुना होगा कि स्वास्थय के लिए ड्राई फ्रूट्स बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन कई लोग रोजाना ड्राई फ्रूट्स नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आप पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। यह हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। इसका कारण यह है कि इसमें हेल्दी मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी 5, जिंक, आयरन, पोटेशियम और सेलेनियम भी हाई होता है, जो हमारे शरीर की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं इसे खाने से हमें क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है

पीनट बटर महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम करने में मदद करता है। अगर 9 से 15 साल की लड़कियों पीनट बटर को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें, तो ब्रेस्ट कैंसर होने वाला खतरा कम हो सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आजकल मोबाइल और लैपटॉप हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है, लेकिन यह हमारी आंखों को कमजोर करता है। ऐसे में अगर आप रोजाना पीनट बटर का सेवन करते हैं, तो यह आपके आंखों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिट ए पाया है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना

पीनट बटर वजन कम करने में भी मददगार होता है। यह आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। अगर आप रोज एक चम्मच पीनट बटर खाते हैं, तो यह आपके वजन को कम करता है।

पाचन तंत्र को ठीक करना

पीनट बटर में हाई फाइबर होता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर आपका पाचन तंत्र अच्छा है, तो यह आपके शरीर में होने वाली तमाम बीमारियों को कम करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full