Health Tips: ये 3 लोग भूलकर भी ना खाएं मटर, हो सकती हैं खतरनाक बीमारियां

Health Tips: मटर हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन-डी, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। मटर सर्दियों में काफी ज्यादा खाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं पोषक तत्व से

By Jyoti Sibal · 12/2/2023

Health Tips: मटर हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन-डी, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। मटर सर्दियों में काफी ज्यादा खाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं पोषक तत्व से भरपूर ये मटर कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है। आइए आपको बताते हैं।

हो सकती है एसिडिटी

अगर आपको ज्यादातर समय अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो हरी मटर को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गैस बनाती है और खाना पचने में काफी समय लगता है।

बढ़ सकता है वजन

हरी मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में मटर का सेवन करते हैं, तो यह आपका वचन बढ़ा सकता है। इसलिए मटर को कम मात्रा में खाना चाहिए।

किडनी संबंधी समस्या होने पर

अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो आप मटर का सेवन न करें। इससे आपकी किडनी में समस्या हो सकती है। हरी मटर को या तो बिल्कुल न खाएं या फिर बेहद कम मात्रा में इसका सेवन करें।

Khana AMP · Quick view
View full