Health Tips: इन फूड्स से बढ़ सकता है दिल की बीमारियों का जोखिम, हो जाएं सावधान
Health Tips: आज के समय में अटैक जैसी खतरनाक बीमारी बढ़ती ही जा रही है। इसका कारण ज्यादा मसालेदार, तली हुई चीजें और फास्ट फूट खाना है, जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसी कारण से हार्ट स्ट्रोक, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ने लगता है। तो आइए जानते हैं उन चीजों [
Health Tips: आज के समय में अटैक जैसी खतरनाक बीमारी बढ़ती ही जा रही है। इसका कारण ज्यादा मसालेदार, तली हुई चीजें और फास्ट फूट खाना है, जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसी कारण से हार्ट स्ट्रोक, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ने लगता है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिससे दिल का खतरा बढ़ता है।
ट्रांस फैट है दिल की बीमारियों का कारण
रिपोर्ट्स के अनुसार, 40 से ज्यादा देशों में ट्रांस फैट खत्म करने के लिए कई नियम लागू किए गए हैं, लेकिन फिर भी लोग खतरनाक फूट का सेवन कर रहे हैं। वहीं, कई देश ऐसे भी हैं जहां ट्रांस फैट के लिए किसी तरह का कोई नियम नहीं बनाया गया है।
किस टाइप का होता है ट्रांस फैट?
ट्रांस फैट एक अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। वनस्पति तेल में भी बहुत खतरनाक तरह का ट्रांस फैट माजूद होता है। इसके अलावा, पैक्ड फूड चिप्स, कुकीज, केक और कई तरह की चीजों में ट्रांस फैट पाया जाता है, जिसे कई तरह की दिल की बीमारियां जन्म लेती हैं।