Health Tips: याददाश्त बढ़ानी है? तो सुबह खाली पेट खाएं ये ड्राई फ्रूट्स
Health Tips: हर कोई चाहता है कि उसका शरीर हेल्दी रहे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी डाइट में ऐसी हेल्दी चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करे और लंबे समय तक स्वस्थ भी रखें। लेकिन आज के टाइम में लोग एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की जगह सुबह-सुबह उठकर [...]
Health Tips: हर कोई चाहता है कि उसका शरीर हेल्दी रहे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी डाइट में ऐसी हेल्दी चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करे और लंबे समय तक स्वस्थ भी रखें। लेकिन आज के टाइम में लोग एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की जगह सुबह-सुबह उठकर कुछ भी अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं और यही हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। तो आइए जानते हैं वह कौन-सी चीजें जिसे खाने से हम अपने आप को हेल्दी रख सकते हैं।
सुबह-सुबह खाली पेट खाएं बादाम
बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इनमें प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप रोज सुबह इसका सेवन करते हैं, तो इससे दिमाग तेज होता है और याददाशत भी बढ़ती है।
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए खांए अंजीर
अंजीर भी हमारे स्वास्थय के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर आप इसे रात को भिगोकर रखते हैं, तो यह सुबह तो और ज्यादा सॉफ्ट हो जाती है। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है।
याददाशत को तेज करता है अखरोट
अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पौटेशियम, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है किश्मिश
किश्मिश का प्रयोग कई तरह की मिठाई में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। इसमें आयरन, प्रोटीन, फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।