स्वस्थ्य शरीर और फिट फिगर पाने के लिए आज से शुरू करिए ये योगासन

Yoga Fitness: आज की बदलती जीवनशैली में हम खुद की सेहत पर ध्यान ही नहीं देते हैं। इससे आपको बहुत- सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जैसा कि हम सभी जानते है तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए योगासनों को नियमित दिनचर्या में शामिल कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। [...]

By Jyoti Pandey · 5/1/2023

Yoga Fitness: आज की बदलती जीवनशैली में हम खुद की सेहत पर ध्यान ही नहीं देते हैं। इससे आपको बहुत- सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जैसा कि हम सभी जानते है तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए योगासनों को नियमित दिनचर्या में शामिल कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग आसन शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हुए मन को शांत करते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए योगासनों का नियमित अभ्यास आपके लिए बहुत मददगार हो सकता है। योग का अभ्यास शरीर, सांस और मन को जोड़ता है। समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगासन शरीर की मुद्राएं, सांस लेने के व्यायाम और ध्यान को मिलाते हैं।

Yoga Fitness

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, योग आसनों का अभ्यास स्वास्थ्य को बढ़ावा देने से लेकर कई बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है। प्राणायाम से लेकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है। लेकिन, क्या आपको पता है कौन- से योगासन से क्या फायदा होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए योगासन के फायदे बताएंगे।

1. ऊर्ध्व मुख श्वानासन

ऊर्ध्व मुख श्वानासन के करने से आपके पीठ में खिंचाव आता है और पीठ मजबूत होती है, जिससे शरीर को पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत मिलती है। शरीर का ज्यादा से ज्यादा भार बाजुओं और कलाईयों द्वारा वहन किया जाता है, जिससे वे मजबूत बनते हैं। यह योग मुद्रा शरीर की मुद्रा में सुधार करने में मदद करती है और पेट के अंगों को उत्तेजित करती है।

2. सेतु बंधासन

सेतु बंधासन आपके छाती, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव पैदा करता है। पाचन में सुधार करता है और चयापचय में सुधार करता है। चिंता, थकान, कमर दर्द, सिर दर्द और अनिद्रा में लाभकारी होता है ।रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ाता है। इससे आपका दिमाग भी शांत रहता है। ये आपके फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है और थायराइड की समस्या में लाभकारी है।

3. वृक्षासन

इस आसन को करने के बाद आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। यह आसन पैरों, हाथों और बाजुओं की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है और आपको फिर से जीवंत करता है। यह मन में स्थिरता और संतुलन लाता है। एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। यह आसन पैरों को मजबूत बनाता है और संतुलन बनाने में मदद करता है। यह जांघों के विस्तार में भी मदद करता है। साथ ही नसों के दर्द में बहुत मददगार है।

4. ताड़ासन

ताड़ासन करने से आपको पीठ के दर्द से राहत मिलेगी। आपके पोस्टर में सुधार होगा। लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन बहुत लाभकारी है। ताड़ासन को करने से आपकी मानसिक जागरूकता बढ़ती है। घुटने के दर्द से भी राहत मिलती है। मानसिक संतुलन भी अच्छा रहता है।

Khana AMP · Quick view
View full